Home Breaking News आज का शब्द: महादेव और उदयप्रताप सिंह की रचना- भाल पे बिठा लिया मयंक ये प्रमाण है

आज का शब्द: महादेव और उदयप्रताप सिंह की रचना- भाल पे बिठा लिया मयंक ये प्रमाण है

0
आज का शब्द: महादेव और उदयप्रताप सिंह की रचना- भाल पे बिठा लिया मयंक ये प्रमाण है

[ad_1]

                
                                                                                 
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- महादेव, जिसका अर्थ है- शंकर, शिव, पशुपति, महेश्वर। प्रस्तुत है उदयप्रताप सिंह की रचना- भाल पे बिठा लिया मयंक ये प्रमाण है
                                                                                                
                                                     
                            

स्वर्ग से पतित सुर-सरिता को शीश धर
भाल पे बिठा लिया मयंक ये प्रमाण है ।

लोकहित में समस्त जगती का विष पिया
खल-बल को तृतीय नेत्र विद्यमान है ।

प्रेम वशीभूत भूतनाथ के भुजंग संग
नदिया तो गिरिजा गनेश के समान हैं ।

भोलानाथ महादेव औघड़ प्रसन्न हों तो
भूल जाते कौन भक्त, कौन भगवान हैं ।
 

8 hours ago

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here