Home Breaking News फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

0
फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

[ad_1]

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी फिल्म ‘पठान’ के लिए इन दिनों वह लगातार चर्चा में हैं। दीपिका ने अपने खास अंदाज से एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण को फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका अकेली ऐसी स्टार नहीं हैं, जिन्होंने फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर किया। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखे गए हैं।




विक्की-कटरीना

इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के क्यूट कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ का। बीते साल दिसंबर में दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था। उस दौरान कपल ने फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर किया था। कपल का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कटरीना ब्लैक ट्रैकसूट और चश्मा पहने नजर आई थीं। वहीं, विक्की ने ग्रे हुडी के साथ मरून ट्रैक पैंट पहना था। फैंस ने विक्की और कटरीना की सादगी की खूब तारीफ की थी।

Sharmila Tagore: ‘अमिताभ बच्चन के लिए लिखी गईं खास स्क्रिप्ट, दमदार रोल पुरुषों को दिए’, शर्मिला टैगोर का दावा



विजय-अनन्या

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों को बीते साल एक साथ फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया। दरअसल, उस वक्त दोनों अपनी फिल्म ‘लाइगर’ का प्रमोशन कर रहे थे। ऐसे में कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा था कि वे फिल्म के प्रमोशन के लिए दिखावा कर रहे हैं।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here