Home Sports लो जी…हो गया फैसला! रोहित ने पक्‍का किया डबल सेंचुरियन को मौका देने का इरादा…KL Rahul का टेस्‍ट करियर खत्‍म!

लो जी…हो गया फैसला! रोहित ने पक्‍का किया डबल सेंचुरियन को मौका देने का इरादा…KL Rahul का टेस्‍ट करियर खत्‍म!

0
लो जी…हो गया फैसला! रोहित ने पक्‍का किया डबल सेंचुरियन को मौका देने का इरादा…KL Rahul का टेस्‍ट करियर खत्‍म!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. टीम इंडिया ने पहले नागपुर और अब दिल्‍ली में कंगारुओं को धूल चटाकर उन्‍हें बैकफुट पर धकेल दिया है. ऐसे में अब बारी इंदोर टेस्‍ट की है, जहां जीत दर्ज कर टीम इंडिया वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में भी अपनी जगह पक्‍की कर लेगी. भारत भले ही सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहा हो लेकिन इसके बावजूद भी प्‍लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है. खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल (KL Rahul) की तीसरे टेस्‍ट में छुट्टी होना तय हो गया है.

डबल सेंचुरियन को मिलेगा मौका

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर टेस्‍ट के प्‍लेइंग इलेवन में शुभमन गिल (Shubman Gill) की एंट्री होना तय है. उन्‍हें आउट ऑफ फॉर्म केएल राहुल के स्‍थान पर मौका दिया जाएगा. रविवार को भारत-ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए टीम का ऐलान हुआ तो उसमें सबसे ज्‍यादा हैरानी केएल राहुल की स्थिति को लेकर हुई. चयनकर्ताओं ने केएल से टेस्‍ट टीम की उपकप्‍तानी छीन ली है. फिलहाल किसी को भी उपकप्‍तान नहीं बनाया गया है.

सौतेली बहन को दिल दे बैठा MotoGP सुपर स्‍टार…11 साल गुपचुप चला रिश्‍ता…प्रेग्‍नेंसी ने खोल दी पोल!

धोनी को WC फाइनल से पहले ही समझ आ गई थी श्रीलंकाई कप्‍तान की चाल! रेफरी को 2 बार टॉस के लिए किया मजबूर

रोहित को मिली आजादी

रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को यह आजादी दी है कि वो किसी भी एक खिलाड़ी को अपनी पसंद से टेस्‍ट टीम का उपकप्‍तान चुन सकते हैं. इससे तय हो गया है कि केएल राहुल टीम में अपना विश्‍वास खो चुके हैं. ऐसे मे बीसीसीआई की तरफ से भी यह साफ संदेश है कि केएल को छोड़कर इन फॉर्म शुभमन गिल को प्‍लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए.

” isDesktop=”true” id=”5419277″ >

गिल के आगे झुके चयनकर्ता

शुभमन गिन के लिए जनवरी का महीना बेहद शानदार रहा था. टी20 में डेब्‍यू करने के बाद इस फॉर्मेट में उन्‍होंने शतक ठोक दिया. इसके बाद वनडे में भी उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया. गिल अपनी प्रचंड फॉर्म में हैं. इसके बावजूद भी वो टेस्‍टस सीरीज में केएल राहुल के कारण प्‍लेइंग इलेवन में मौका नहीं पा सके हैं. केएल ने नागपुर टेस्‍ट की एक पारी में 20 रन बनाए थे. दिल्‍ली टेस्‍ट की दो पारियों में वो 17 और एक रन ही बना पाए. ऐसे में टी20 के बाद टेस्‍ट से भी उनकी छुट्टी होना अब तय है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, KL Rahul, Rohit sharma, Shubman gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here