[ad_1]
हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे अभिनेता वरुण धवन को यहां मुंबई में हुए एक पुरस्कार समारोह में ‘क्रिटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर’ अवार्ड मिला और इसे हाथ में लहराकर वह काफी खुश भी नजर आए।पुरस्कार समारोह का पूरा नाम है, दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 और इस पुरस्कार समारोह में रणबीर कपूर से लेकर रेखा तक तमाम सितारों के नाम स्टेज से पुकारे गए। पुरस्कार समारोह के अगले दिन मंगलवार को वरुण धवन की टीम की तरफ से उनकी फोटो के साथ जो रिलीज जारी की गई है, उसमें इस पुरस्कार समारोह का पूरा नाम जानबूझकर नहीं लिखा गया और ये जताने की कोशिश की गई है कि वरुण धवन ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीत लिया है।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देश में सिनेमा का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान है जो हर साल किसी ऐसे शख्स को दिया जाता है जिसने सिनेमा की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया हो।वरुण धवन को ‘क्रिटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर’ देने वाली संस्था ने ये पुरस्कार दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स के नाम से दिए हैं। यहां गौरतलब है कि दादा साहेब फाल्के के नाम से एक पुरस्कार भारत सरकार हर साल सिनेमा की किसी ऐसी शख्सीयत को देती है जो किवदंती बन चुका हो। सबसे बड़े राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार यानी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से मिलते जुलते पुरस्कार मुंबई में कई संस्थाएं दादा साहेब फाल्के के नाम से देती रही हैं। इन्हीं में से एक संस्था दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स के नाम से कई साल से पुरस्कार देती रही है। हालांकि पुरस्कार पाने वाले अधिकतर कलाकार या तकनीशियन इस समारोह में पहुंचते नहीं हैं।
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 का आयोजन मुंबई के एक पंचसितारा होटल में हुआ। तमाम कंपनियां इसमें प्रायोजक के तौर पर हर साल जुड़ती भी हैं। इस साल के पुरस्कार समारोह में हिंदी सिनेमा के सितारों में जिन प्रमुख सितारों ने हिस्सा लिया उनमें वरुण धवन के अलावा आलिया भट्ट और आर बाल्की शामिल हैं। इन सितारों का प्रचार कार्य भी वही एजेंसी देखती है जिसने मंगलवार की सुबह वरुण धवन के ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ जीत लेने को लेकर सूचना जारी की।
Aditi-Siddharth: पलकों पर हया और चाल में अदा… अदिति-सिद्धार्थ की ‘लंच डेट’ आखिर क्या कहती है?
[ad_2]
Source link