Home Sports गजब बेइज्जती… बिना मैच खिलाए भेज दिया घर.. आखिर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में चल क्या रहा है?

गजब बेइज्जती… बिना मैच खिलाए भेज दिया घर.. आखिर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में चल क्या रहा है?

0
गजब बेइज्जती… बिना मैच खिलाए भेज दिया घर.. आखिर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में चल क्या रहा है?

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से खेला खेला जाएगा
एश्टन एगर को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है
डेविड वॉर्नर और जोश हेजलवुड पहले ही बाहर हो चुके हैं

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ जारी 4 मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में हार पर ऑस्ट्रेलियाई (India vs Australia) खेमे में हाहाकार मचा हुआ हुआ है. बॉलिंग ऑलराउंडर एश्टन एगर (Ashton Agar) मौजूदा भारतीय दौरे पर बिना कोई मैच खेले ऑस्ट्रेलिया लौटने को तैयार है. उन्हें टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. एगर अब ऑस्ट्रेलिया की घरेलू शेफील्ड शील्ड और मार्श कप में हिस्सा लेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने एगर की जगह पर किसी खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा.

एगर को भारत दौरे पर खेले गए शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खिलाया गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन पर भरोसा जताया. मिचेले स्वेप्सन अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से स्वदेश लौट चुके हैं. हालांकि तीसरे टेस्ट मैच में उनके टीम से जुड़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:विराट कोहली को सरेआम KISS करने वाली कौन है मिस्ट्री गर्ल? वायरल VIDEO आपने देखा क्या

पाकिस्तान की हार से मुश्किल में भारत… ऑस्ट्रेलिया से कैसे पार पाएगी टीम इंडिया? आंकड़ों में कौन किसपर भारी

एश्टन एगर से पहले स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन को ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में टेस्ट डेब्यू करा दिया जो एगर से बाद में भारत आए. नागपुर और दिल्ली टेस्ट में हार से ऑस्ट्रेलिया टीम परेशान है. उसे समझ नहीं आ रहा कि किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरा जाए. दिल्ली टेस्ट मैच में उसने एक पेसर खिलाए थे.

वॉर्नर और हेजलवुड चोटिल हैं
एश्टन एगर से पहले विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और जोश हेजलवुड चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर ये है कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के तीसरे टेस्ट मैच से पहले फिट होने की उम्मीद है. एगर की बात करें तो वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में 2 मार्च से खेलेंगे जबकि मार्श कप फाइनल का आयोजन 8 मार्च को होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट के बाद भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज के लिए एश्टन एगर भारत लौट सकते हैं.

Tags: David warner, IND vs AUS, India vs Australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here