Home Breaking News नवाजुद्दीन को बच्चों की कस्टडी मिलने में दिक्कत, लेकिन दहेज प्रताड़ना की याचिका में राहत

नवाजुद्दीन को बच्चों की कस्टडी मिलने में दिक्कत, लेकिन दहेज प्रताड़ना की याचिका में राहत

0
नवाजुद्दीन को बच्चों की कस्टडी मिलने में दिक्कत, लेकिन दहेज प्रताड़ना की याचिका में राहत

[ad_1]

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दायर दहेज उत्पीड़न की याचिका को खारिज कर दिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक एक्टर की पूर्व पत्नी जैनब की तरफ से एक्टर के खिलाफ दायर की गईं दो याचिका अदालत ने खारिज की है। नवाज के वकीलों-  अदनान शेख और दृष्टि खुराना के मुताबिक, ‘जैनब ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ उनकी पत्नी होने का झूठा दावा करते हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज की थी। अदालत ने दोनों मामलों को तलाक के दस्तावेज पेश करने के बाद खारिज कर दिया।’ दूसरी तरफ एक्टर अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से चल रही कानूनी लड़ाई के बीच कई बार अपने बच्चों और उनकी शिक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए और वह दुबई वापस जाएं। वहीं, इस मामले में एक्टर की पत्नी आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी का बयान सामने आया है। उन्होंने बच्चों की कस्टडी को लेकर बात की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here