Home Breaking News IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर, इंदौर में स्मिथ होंगे कप्तान

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर, इंदौर में स्मिथ होंगे कप्तान

0
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर, इंदौर में स्मिथ होंगे कप्तान

[ad_1]

पैट कमिंस

पैट कमिंस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस की मां बीमार हैं और उनसे मिलने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया गए हैं। वह तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कमिंस को तीसरे टेस्ट से पहले रविवार को भारत वापस लौटना था, लेकिन वह कुछ समय तक परिवार के साथ रहना चाहते हैं, क्योंकि उनकी मां की तबीयत ज्यादा गंभीर है। स्टीव स्मिथ इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे।

कमिंस ने कहा, “मैंने इस समय भारत नहीं लौटने का फैसला किया है, क्योंकि मेरी मां बीमार हैं और उनकी हालत गंभीर है। मुझे लगता है कि मेरा यहां अपने परिवार के साथ होना सबसे अच्छा है। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे साथियों से मिले भारी समर्थन की सराहना करता हूं। समझने के लिए धन्यवाद।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here