[ad_1]

सीधी के पास बड़ा हादसा हुआ है।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मोहनिया टनल के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत बताई जा रही है। जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं। इनमें 22 गंभीर घायलों को रीवा रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस को ट्रक ने टक्कर मारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी रीवा अस्पताल रवाना हुए।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा मोहनिया टनल के पास बड़ोखर गांव के निकट हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने दो बसों को टक्कर मारी है। इसमें से एक बस पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। अन्य राहगीरों ने मदद की और घायलों को निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 52 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे की गंभीरता को देख लग रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। ट्रक के नीचे भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
बस में सवार लोग सतना में अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रहे थे। सतना में कोल जनजाति के शबरी महोत्सव में शामिल होकर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान लगातार सीधी और रीवा जिला प्रशासन से संपर्क में हैं। थाना प्रभारी चुरहट सतीश मिश्रा ने बताया कि ट्रक ने दो बसों को टक्कर मारी है। इसमें से एक बस पलट गई है और दूसरी बस को झटका लगा है। पलटने वाली बस के कुछ लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
सीएम ने जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सीधी में बस पलटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। दु:ख की इस घड़ी में मैं और प्रदेशवासी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
सीधी बस हादसे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घायलों के समुचित इलाज का प्रबंध करने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर सीधी के बीजेपी कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा घायलों के परिजनों से संपर्क में हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से घटना के विषय में जानकारी ली है।
[ad_2]
Source link