Home Sports IND vs AUS: गौतम गंभीर ने वेंकटेश प्रसाद की तरफ साधा निशाना! बोले- जब कोई नीचे होता है तो…

IND vs AUS: गौतम गंभीर ने वेंकटेश प्रसाद की तरफ साधा निशाना! बोले- जब कोई नीचे होता है तो…

0
IND vs AUS: गौतम गंभीर ने वेंकटेश प्रसाद की तरफ साधा निशाना! बोले- जब कोई नीचे होता है तो…

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च को होगा.
केएल राहुल दोनों टेस्ट में फ्लॉप साबित हुए हैं.

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Series) की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया है. ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें 1 मार्च को सीरीज के तीसरे मैच में आमने-सामने होंगी. आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. सीरीज की शुरुआत से ही टीम के सलामी बैटर केएल राहुल (KL Rahul) फ्लॉप शो के कारण बड़ा मुद्दा बने हुए हैं. वह दो टेस्ट में मिलाकर 50 रन तक नहीं पहुंचे. जिसके बाद ट्विटर पर दो पूर्व भारतीय दिग्गजों के बीच गर्मागरम बहस भी देखने को मिली.

कई लोग राहुल के बुरे वक्त में उनका समर्थन कर रहे हैं तो कई उनके मौकों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. उनमें से एक नाम पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का भी था. उन्होंने राहुल की आलोचना की जिसके बाद आकाश चोपड़ा ने उनका विरोध किया. जिसके बाद यह बहस काफी चर्चा का विषय बन गई. अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर ने भी इस बहस का विरोध किया है. साथ ही उन्होंने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का समर्थन किया है.

आप बंद दरवाजे के पीछे आलोचना कर सकते हैं- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने केएल की आलोचना को लेकर कहा टाइम्स नाउ को बताया, ‘मैं निश्चित रूप से उन सभी चर्चाओं के बारे में कहना चाहूंगा जो सोशल मीडिया पर बनी हैं. देखिए, अगर आप किसी की मदद करना चाहते हैं या किसी की आलोचना करना चाहते हैं, तो आप बंद दरवाजों के पीछे भी आलोचना कर सकते हैं. आप सोशल मीडिया पर आलोचना नहीं करनी चाहिए. सोशल मीडिया पर जो चीजें होती हैं वो शायद फॉलोअर्स बढ़ाने और नैरेटिव क्रिएट करने के लिए होती हैं.’

पूर्व भारतीय कप्तान ने हरमनप्रीत कौर पर उठाए सवाल, बोलीं- पता है आपका विकेट…

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि जब भारत एक श्रृंखला के बीच में होता है. उस दौरान चयन करना या नहीं करना विशेषज्ञों का काम नहीं है, यह चयनकर्ताओं का काम है. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब कोई नीचे होता है, तो उसे समर्थन दिया जाना चाहिए. ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि राहुल एलएसजी के कप्तान है. मुझे पूरा विश्वास है कि जब आपको समर्थन की आवश्यकता होती है, तभी खिलाड़ियों और सभी को उसे समर्थन देना चाहिए.’

Tags: Aakash Chopra, Gautam gambhir, India vs Australia, KL Rahul, Venkatesh prasad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here