Home Sports RCB…RCB जप रहा था, IPL नीलामी में खरीदा किसी और टीम ने, 500 रुपये कमाने वाले को मिला छप्परफाड़ पैसा

RCB…RCB जप रहा था, IPL नीलामी में खरीदा किसी और टीम ने, 500 रुपये कमाने वाले को मिला छप्परफाड़ पैसा

0
RCB…RCB जप रहा था, IPL नीलामी में खरीदा किसी और टीम ने, 500 रुपये कमाने वाले को मिला छप्परफाड़ पैसा

[ad_1]

हाइलाइट्स

कैसे पहली आईपीएल नीलामी से बदल गई थी भारतीय पेसर की जिंदगी
कभी एक मैच के मिलते थे 500 रुपये, पहली नीलामी में मिला बंपर पैसा

Mohammed Siraj First IPL Auction : आईपीएल नीलामी में कैसे एक झटके में किसी खिलाड़ी की जिंदगी बदल जाती है. हर साल की नीलामी में इसके कई उदाहरण देखने को मिलते हैं. कई खिलाड़ी रातों-रात करोड़पति बन जाते हैं. ऐसे ही कुछ टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ हुआ था. सिराज को 2017 में आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि सिराज खुद विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जाना चाहते थे और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि आरसीबी उन्हें नीलामी में जरूर खरीदेगी. इससे जुड़ी कहानी उन्होंने आरसीबी के पॉडकास्ट में सुनाई थी. इस पॉडकास्ट में सिराज ने ये भी बताया कि उन्हें कैसे पता चला था कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने इतनी मोटी कीमत में खरीदा है.

मोहम्मद सिराज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पॉडकास्ट में बताया था, जिस दिन आईपीएल का ऑक्शन हो रहा था, उस दिन हैदराबाद टीम का प्रैक्टिस सेशन था. हालांकि, कोच भरत अरुण सर ने मुझे प्रैक्टिस से ब्रेक लेने के लिए कहा था. मुझे याद है कि उन्होंने मुझसे कहा था कि आज आईपीएल ऑक्शन भी है, तुम्हारा ध्यान वहां होगा. इसलिए आज प्रैक्टिस से ब्रेक कर सकते हो. मैं तब भरत सर से पूछा था सर मेरा सेलेक्शन हो जाएगा ना. उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया था कि पक्का तुम्हारा सेलेक्शन होगा. भरत अरुण आरसीबी के भी कोच रहे थे.

मुझे उम्मीद थी कि आरसीबी नीलामी में खरीदेगी: सिराज
सिराज ने नीलामी को लेकर पॉडकास्ट में आगे बताया था, “नीलामी के दिन लंच तक मेरा नाम नहीं आया था. मैंने घबराहट में भरत अरुण सर को फोन किया कि सर मेरा नाम अभी तक नहीं आया है. उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि नाम जरूर आएगा. मैं काफी दबाव महसूस कर रहा था तो अपना घर छोड़कर दोस्त के यहां चला आया. लंच के आधे घंटे बाद नाम आया. लेकिन, 10 सेकेंड तक किसी टीम ने खरीदने के लिए बोली नहीं लगाई. मेरा दिल बैठने लगा. तभी अचानक आरसीबी ने पैडल उठा लिया. मुझे राहत मिली कि चलो मैं जिस टीम में जाना चाहता था, उसने मुझपर बोली लगा दी.”

‘बड़े भाई ने बताया कि आरसीबी ने नहीं, हैदराबाद ने खरीदा’
इस तेज गेंदबाज ने आगे बताया, “मेरे लिए आईपीएल नीलामी में चुना जाना सबसे बड़ी खुशी थी. इसके फौरन बाद मैं दोस्त के घर से अपने यहां के लिए निकल गया. घर के भीतर पहुंचा ही था कि भैया ने मुझे बताया कि 2.6 करोड़ में खरीदा गया हूं. मुझे याद है कि मैं बार-बार कह रहा था कि आरसीबी ने खरीद लिया. जबकि बड़े भाई ने मुझे बताया कि आरसीबी ने नहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुझे खरीदा है. आज भी मैं पैसा को लेकर ज्यादा नहीं सोचता. मेरे लिए आईपीएल में सेलेक्ट होना जरूरी थी.”

VIDEO: चेतेश्वर पुजारा इंदौर टेस्ट की तैयारियों में जुटे.. सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में जगह बनाने पर है नजर

रोहित शर्मा और विराट कोहली के चहेते, टीम इंडिया के सुपर स्टार की शादी 2 दिन में, बला की खूबसूरत है होने वाली बीबी

कभी मोहम्मद सिराज क्रिकेट मैच के जरिए 500 रुपये कमाते थे. लेकिन, 2017 में हुई आईपीएल नीलामी ने इस खिलाड़ी की जिंदगी पूरी तरत बदल दी और एक मैच से 500 रुपये कमाने वाला गेंदबाज एक झटके में करोड़पति बन गया था. हालांकि, अगले सीजन में उन्हें आरसीबी ने 2.20 करोड़ में खरीद लिया. तब से ही वो इस टीम के साथ हैं.

Tags: IPL, IPL 2023, IPL Auction, Mohammed siraj, Rcb, Sunrisers Hyderabad, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here