Home Sports अगर उसने शतक बनाया तो बिल्डिंग से कूद जाऊंगा, KL Rahul थे शर्मिंदा, साथी खिलाड़ी को दी चुनौती

अगर उसने शतक बनाया तो बिल्डिंग से कूद जाऊंगा, KL Rahul थे शर्मिंदा, साथी खिलाड़ी को दी चुनौती

0
अगर उसने शतक बनाया तो बिल्डिंग से कूद जाऊंगा, KL Rahul थे शर्मिंदा, साथी खिलाड़ी को दी चुनौती

[ad_1]

हाइलाइट्स

टेस्‍ट फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं केएल राहुल
इंदौर टेस्‍ट में प्‍लेइंग इलेवन से हो सकते हैं बाहर

नई दिल्‍ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्‍ट की सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल ने 20 रन बनाए. दिल्‍ली टेस्‍ट में वह पहली पारी में 17 और दूसरी में एक रन बनाकर आउट हो गए. इंदौर में एक मार्च से शुरू होने वाले तीसरे टेस्‍ट मैच में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मैदान में उतारा जा सकता है. टेस्‍ट फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को एक बार टीम इंडिया का बॉलर अपनी बैटिंग से चुनौती दे चुका है. इससे निराश केएल ने कह दिया था कि अगर उसने शतक बनाया तो मुझे बिल्डिंग से कूद जाना चाहिए.

100 से ज्‍यादा टेस्‍ट मैच खेलने वाले टीम इंडिया के बॉलर इंशात शर्मा रेड बॉल फॉर्मेट के सबसे घातक गेंदबाजों में शुमार रहे हैं. रिकी पोंटिंग को नाकों चने चबवाने वाले इंशात ने विदेशी सरजमीं पर भी टीम इंडिया को कई जीत दिलाई हैं. टेस्‍ट मैचों में 311 विकेट ले चुके टीम इंडिया के ‘लंबू’ के नाम इस फॉर्मेट में एक अर्धशतक भी दर्ज है. सितंबर 2019 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट मैच में इंशात शर्मा ने 9वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 80 गेंद में 57 रन जड़े थे. इसमें 7 चौके शामिल थे.

‘किसी को नहीं था यकीन’
इंशात शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में अपनी उस पारी का जिक्र किया. इंशात ने बताया कि जब मैंने हाफ सेंचुरी जमाई तो किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि मैं ऐसा कर सकता हूं. इंशात के मुताबिक, जब मैं बैटिंग कर रहा था तो केएल राहुल और चेतेश्‍वर पुजारा बोले कि अगर मैं शतक बना देता हूं तो उन्‍हें जमैका की बिल्डिंग से छलांग लगानी चाहिए. खैर ऐसी नौबत नहीं आई क्‍योंकि इंशात शतक बनाने से चूक गए थे.

विराट कोहली को कोच ने क्यों रुलाया? रातभर सो ना सके.. तेज गेंदबाज ने किया था खुलासा

T20 वर्ल्ड कप की हार के बाद टीम इंडिया में होगी सर्जरी, 3 नए खिलाड़ी जगह लेने को तैयार, एक के पिता कारपेंटर

बल्‍ले से रहे थे नाकाम
सबीना पार्क में खेले गए मैच में केएल राहुल और चेतेश्‍वर पुजारा सस्‍ते में आउट हो गए थे. इंशात के अर्धशतक जड़ने पर दोनों प्‍लेयर्स को अपनी परफारमेंस पर शर्मिंदगी महसूस हुई थी. भारत ने इस टेस्‍ट मैच की पहली पारी में हनुमा विहारी के शतक की मदद से 416 रन बनाए. केएल राहुल 13 और चेतेश्‍वर पुजारा 6 रन बनाकर आउट हो गए थे. दूसरी पारी में भी केएल राहुल बैट से नाकाम रहे और 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. चेतेश्‍वर पुजारा 27 रन बनाकर आउट हुए. टीम इंडिया से इस टेस्‍ट मैच में वेस्‍टइंडीज को 257 रन से हराया था.

Tags: India vs Australia, Ishant Sharma, KL Rahul, Shubhman Gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here