[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय ऑलराउंडर ने 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले
इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कोचिंग में आजमाया हाथ
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में वैसे तो कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ है लेकिन 100 से ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाला यह एकमात्र विदेश में जन्मा क्रिकेटर है. बैटिंग के साथ साथ चुस्त फील्डिंग से अपनी पहचान बनाने वाले इस ऑलराउंडर ने 19 साल की उम्र में वेस्टइंडीज छोड़ दिया था. बतौर ऑलराउंडर रॉबिन सिंह (Robin Singh) ने भारत के लिए अक्टूबर, 1998 में टेस्ट में डेब्यू किया जो उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ. रॉबिन सिंह की वेस्टइंडीज से टीम इंडिया के लिए खेलने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है.
7 साल की उम्र से क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले रॉबिन सिंह शुरुआती दौर में वेस्टइंडीज में स्कूल और क्लब लेवल का क्रिकेट खेला करते थे. दाएं हाथ के इस पूर्व बैटर ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि बहुत साल पहले भारत से हैदराबाद ब्लू नाम की एक क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज में मैच खेलने गई थी. तब उन्होंने त्रिनिदाद की ओर से हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेला था. उस मैच में रॉबिन का प्रदर्शन अच्छा रहा था. उसी समय किसी शख्स ने उन्हें भारत आने का ऑफर दिया था.
यह भी पढ़ें:मैदान पर चौके-छक्के जड़ रहा था बैटर, गाने के बोल भूला तो रोक दिया मैच, साथी खिलाड़ी को बुलाया, रच दिया इतिहास
रणजी चैंपियन टीम का हिस्सा रहे
साल 1984 में रॉबिन सिंह के पैरेंट्स ने भारत का रुख किया. भारत में बेटे के करियर को संवारने के लिए उन्होंने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की नागरिकता छोड़ दी. इसके कुछ समय बाद रॉबिन का सेलेक्शन तमिलनाडु की रणजी टीम में हो गया. रणजी में तमिलनाड़ ने 33 साल के सूखे को खत्म कर खिताब अपने नाम किया. फिर इस होनहार खिलाड़ी ने देखते ही देखते टीम इंडिया में भी एंट्री मार ली.
रॉबिन सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया डेब्यू
रॉबिन सिंह ने 1989 में भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला. उन्हें टेस्ट में डेब्यू का उसी टीम के खिलाफ मौका मिला जिस देश में उनका जन्म हुआ था. साल 1999 में रॉबिन वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे. रॉबिन के नाम 136 वनडे में 2336 रन दर्ज हैं जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद रॉबिन सिंह ने कोचिंग में हाथ आजमाए. वह रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के भी कोच रह चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Robin Singh, Team india
FIRST PUBLISHED : February 25, 2023, 15:22 IST
[ad_2]
Source link