[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया में इन दिनों शादियों का सीजन छाया हुआ है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल ने बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी संग सात फेरे लिए. इसके बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल को जीवनसंगिनी बनाया. अब टीम इंडिया के ‘लॉर्ड’ शार्दुल ठाकुर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर सोमवार, 27 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में दुल्हन मिताली पारुकर ने खुद अपनी शादी का ऐलान किया था.
शार्दुल ठाकुर की शादी की तैयारियां और रस्में शुरू हो चुकी हैं. फैन्स सोशल मीडिया पर हल्दी, संगीत और मेंहदी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं. शार्दुल ठाकुर हर फंक्शन में अलग कुर्ता पहने काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ मिताली भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
क्रिकेट के ‘राजकुमार’ के लिए धड़कता था ‘धक धक गर्ल’ का दिल, फिर भी क्यों अधूरी रह गई प्रेम कहानी
शार्दुल ठाकुर की शादी मुंबई में होने जा रही है. इस बीच हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं, जिनमें शार्दुल ठाकुर डांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं. शार्दुल ठाकुर की हल्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ झिंगाट गाने पर डांस कर करते हुए नजर आ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian Cricketer, Off The Field, Shardul thakur
FIRST PUBLISHED : February 26, 2023, 20:19 IST
[ad_2]
Source link