[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से महज एक महीने पहले डेब्यू किया था. धोनी ने अपने करियर में जिन ऊंचाइयों को छूआ उसके मुकाबले 10 प्रतिशत की शौहरत कार्तिक को नहीं मिली. महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के इंटरनेशनल डेब्यू के बीच महज एक महीने का अंतर है. धोनी ने दिसंबर 2004 में भारतीय टीम में एंट्री ली जबकि इसी साल नवंबर में कार्तिक टीम इंडिया का हिस्सा बन गए थे. कई मौकों पर कार्तिक इसपर अपना पक्ष रख चुके हैं. हाल ही में एक बार फिर कार्तिक का दर्द सामने आया.
आरसीबी के पोडकास्ट से बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा, “धोनी और मैंने एक साथ इंडिया ए के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी. मुझे पहले टीम में चुना गया था. यह धोनी का इंडिया ए दौरा बेहद शानदार रहा था. फिर धोनी मनिया था. मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है. उन्होंने हर मौके का फायदा उठाया. वो अपने प्रदर्शन से नंबर-1 विकेटकीपर और फिर जनता के लिए हीरो बन गए.”
धोनी ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया तो उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वहीं, कार्तिक कई मौकों पर टीम से अंदर बाहर होते रहे. साल 2019 में दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी ने एक साथ ही अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वो आखिर बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर आए थे. धोनी ने इसके बाद संन्यास ले लिया. वहीं, कार्तिक वापसी करते हुए टी20 विश्व कप 2022 में खेलते हुए नजर आए.
इससे पहले भी कई बार कार्तिक धोनी को लेकर बयान दे चुके हैं. एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने कहा था कि साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई तो उन्हें लगा कि चेन्नई सुपर किंग्स कार्तिक को ही कप्तान के तौर पर चुनेगी. उस वक्त कार्तिक टीम इंडिया में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. वो मूल रूप से तमिलनाडु के ही रहने वाली हैं लेकिन फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया और कार्तिक को नहीं चुना.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Dinesh karthik, Ms dhoni, Team india
FIRST PUBLISHED : February 26, 2023, 20:30 IST
[ad_2]
Source link