Home Sports कौन है दुनिया का सबसे सफल कप्तान, जिसने जीती सबसे ज्यादा ICC Trophy, तोड़ डाले बड़े-बड़े रिकॉर्ड

कौन है दुनिया का सबसे सफल कप्तान, जिसने जीती सबसे ज्यादा ICC Trophy, तोड़ डाले बड़े-बड़े रिकॉर्ड

0
कौन है दुनिया का सबसे सफल कप्तान, जिसने जीती सबसे ज्यादा ICC Trophy, तोड़ डाले बड़े-बड़े रिकॉर्ड

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट में जब भी महानता का जिक्र छिड़ता है तो सबसे पहले नाम आता है डॉन ब्रैडमैन का… इसके बाद एक-एक कर नाम गिनते जाइए. गैरी सोबर्स, विवियन रिचर्ड्स, सुनील गावस्कर, कपिल देव, इयान बॉथम, रिचर्ड हैडली, इमरान खान, जावेद मियांदाद, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैक्ग्रा… दसियों नाम गिन जाएंगे लेकिन शायद ही इनमें कोई महिला क्रिकेटर हो.

शायद यह बायसनेस है कि इस लिस्ट में कभी मेग लैनिंग, एलिसा हीली, एलिस पेरी, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, कैथरीन ब्रंट, शार्लोट एडवर्डस का नाम नहीं आता. मेग लैनिंग, जिन्होंने अपने देश को 5 आईसीसी ट्रॉफी दिलाई हैं, उनका नाम भी हमें मुश्किल से याद आता है. तो आज बात मेग लैनिंग की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बना दिया है. मेग लैनिंग इस चैंपियन टीम की कप्तान हैं.

क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी कप्तान ने आईसीसी के 5 बड़े खिताब जीते हैं. मेग लैनिंग वही कप्तान हैं. लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया को पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड दिलाकर लंबा ब्रेक ले लिया था. उन्होंने अपनी टीम के लिए फिर वापसी की और उसे विश्व चैंपियन बनाया.

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका को हराकर छठी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. कप्तान के रूप में लैनिंग ने पांचवीं बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. इसके साथ ही उन्होंने कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी और रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया. रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान 4 और धोनी ने बतौर कप्तान 3 आईसीसी ट्रॉफी जीते हैं.

मेग लैनिंग को 2014 में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का कप्तान बनाया गया था. ऑस्ट्रेलिया ने मेग लैनिंग की अगुआई में 2014, 2018, 2020, 2023 में टी20 विश्व कप जीता है. वह एक बार बतौर कप्तान वनडे विश्व कप भी जीत चुकी हैं.

Tags: ICC T20 Women World Cup, Ms dhoni, Ricky ponting, Women’s T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here