[ad_1]
हाइलाइट्स
राहुल और शुभमन गिल में किसे मिलेगी जगह?
आकाश चोपड़ा ने लिया इस खिलाड़ी का नाम.
नई दिल्ली: भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 से बढ़त बना ली है. अगला यानि तीसरा टेस्ट इंदौर में 1 मार्च से खेला जाएगा. केएल राहुल (Kl Rahul) खराब फॉर्म में हैं. ऐसे में फैंस कोच और कप्तान से शुभमन गिल को खिलाने की उम्मीद कर रहे हैं. शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पिछले कुछ मैचों में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी तीसरे टेस्ट के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चुन लिया है.
आकाश चोपड़ा ने अपने शो ‘आकाशवाणी’ में इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा,” भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में हमारी टीम में कोई भी वाइस कैप्टन नहीं है और ऑस्ट्रेलिया के पास कप्तान नहीं है. मुझे लगता है कि अगले टेस्ट में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. टीम में शुभमन गिल शामिल किए जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी रन बनाए हैं. केएल राहुल को अगले मैच में हटाया जा सकता है.”
बहन की दोस्त पर आया भारतीय दिग्गज का दिल, पहली मुलाकात में ही हुआ प्यार, फिर कर ली शादी
आकाश ने आगे कहा,” ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस अभी तक नहीं लौटे हैं. ऐसे में कप्तानी स्टीव स्मिथ के हाथों में आ जाएगी. भारत की टीम में रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन,अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल होंगे.
शुभमन गिल को दी शुभकामनाएं
तीसरे टेस्ट के लिए आकाश ने शुभमन गिल को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि शुभमन राहुल की जगह ले लेंगे. यह गिल के लिए रन बनाने का अच्छा समय है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aakash Chopra, IND vs AUS, KL Rahul, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : February 28, 2023, 18:10 IST
[ad_2]
Source link