[ad_1]
हाइलाइट्स
रवींद्र जडेजा ने पहले दिन 4 बैटर्स को भेजा पवेलियन.
पहले दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 47 रन की बढ़त.
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जा रहा है. सीरीज में अभी तक टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravidnra Jadeja) मेहमानों के लिए एक बुरा सपना साबित हुए हैं. उन्होंने पहले नागपुर और दिल्ली में कहर बरपाया और अब इंदौर में भी अपनी प्रचंड फॉर्म जारी रखी है. सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि मेहमान टीम के स्टार बैटर मार्नस लाबुशेन के पास इस खिलाड़ी का तोड़ नहीं है.
पूरी टेस्ट सीरीज में मार्नस लाबुशेन को रवींद्र जडेजा ने निशाना बना लिया है. इसका असर इंदौर में भी देखने को मिला, जब जडेजा ने लाबुशेन की गिल्लियां दो बार उड़ा दीं. स्टार ऑलराउंडर ने पहले 0 रन पर ही लाबुशेन को आउट कर दिया था. लेकिन भाग्य ऑस्ट्रेलियाई बैटर के साथ था, अंपायर ने यह नो बॉल करार दी. जडेजा के चंगुल से बचना लाबुशेन के लिए पहाड़ जैसा था. जैसे-तैसे वह 30 रन तक पहुंचे और सर जडेजा ने एक बार फिर उनके स्टंप हिला दिए. इस सीरीज में उन्होंने लाबुशेन को कुल 4 बार शिकार बनाया है.
Breakthrough for india
Labuschagne’s poor form continues in India #BGT2023 #INDvAUS #jadeja #ViratKohli #KLRahul #COVID19 #Revolution pic.twitter.com/SKEII5HKLI— aftab (@aftab169) March 1, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Marnus Labuschagne, Ravindra jadeja, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : March 01, 2023, 16:59 IST
[ad_2]
Source link