Home Breaking News IND vs AUS Day 2 Live: ऑस्ट्रेलिया को 200 के अंदर समेटने की कोशिश करेगा भारत, अश्विन-जडेजा पर रहेगा दारोमदार

IND vs AUS Day 2 Live: ऑस्ट्रेलिया को 200 के अंदर समेटने की कोशिश करेगा भारत, अश्विन-जडेजा पर रहेगा दारोमदार

0
IND vs AUS Day 2 Live: ऑस्ट्रेलिया को 200 के अंदर समेटने की कोशिश करेगा भारत, अश्विन-जडेजा पर रहेगा दारोमदार

[ad_1]

08:49 AM, 02-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: जडेजा ने लिए चारों विकेट

भारत की ओर से अब तक चारों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए हैं। उन्होंने ट्रेविस हेड (9), उस्मान ख्वाजा (60), मार्नस लाबुशेन (31) और कप्तान स्टीव स्मिथ (26) को पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया ने 12 पर पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद ख्वाजा-लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने अर्धशतक लगाया और लाबुशेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूती तक पहुंचाया। फिलहाल पीटर हैंड्सकॉम्ब सात रन और कैमरन ग्रीन छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।

08:45 AM, 02-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया 47 रन से आगे

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 47 रन से आगे है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई पारी को 200 के अंदर समेटने की कोशिश करेगी। पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने नौ और भारतीय स्पिनर्स ने चार विकेट लिए। आज भी स्पिनर्स का दबदबा रह सकता है। सब कुछ रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पर निर्भर करेगा। इनके प्रदर्शन तय करेगी कि टीम इंडिया इस मैच में कैसा प्रदर्शन करेगी।

08:29 AM, 02-Mar-2023

IND vs AUS Day 2 Live: ऑस्ट्रेलिया को 200 के अंदर समेटने की कोशिश करेगा भारत, अश्विन-जडेजा पर रहेगा दारोमदार

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन स्पिनर्स ने कहर बरपाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स मैथ्यू कुह्नेमैन ने पांच, नाथन लियोन ने तीन और टॉड मर्फी ने एक विकेट लिया। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 156 रन बना लिए थे। आज टीम उससे आगे खेलेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here