Home Breaking News WTC Scenario: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, जानें टीम इंडिया के लिए क्या हैं समीकरण

WTC Scenario: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, जानें टीम इंडिया के लिए क्या हैं समीकरण

0
WTC Scenario: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, जानें टीम इंडिया के लिए क्या हैं समीकरण

[ad_1]

रोहित शर्मा और विराट कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली
– फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को नौ विकेट से हरा दिया। इंदौर टेस्ट में मिली जीत के बाद कंगारू टीम अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। वह खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। भारतीय टीम अगर यह मैच जीत जाती तो फाइनल में पहुंच जाती, लेकिन अब उसे इंतजार करना होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के ओवल में सात से 11 जून तक खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया इस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अवधि (2021-23) के दौरान एक मजबूत टीम रहा है। पैट कमिंस की टीम ने 18 में से 11 टेस्ट जीते हैं। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने 18 टेस्ट मैच खेले हैं। उसने 10 में जीत हासिल की है। पांच मैचों में हार मिली और दो मुकाबले ड्रॉ रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here