[ad_1]
हाइलाइट्स
अजय जडेजा ने 1992 वर्ल्ड कप में किया था डेब्यू.
जडेजा के साथ माधुरी की खबरें सामने आईं थीं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए देश के युवा जीतोड़ मेहनत करते हैं. लेकिन एक मशहूर खिलाड़ी बनने के बाद भी उनके जीवन में उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं. ऐसा ही टीम इंडिया के एक पूर्व बल्लेबाज के साथ हुआ. जिन्होंने बैट और बॉल के खेल में नाम तो खूब कमाया लेकिन एक गलती के कारण उनका करियर तबाह हो गया. इतना ही नहीं, उनकी पर्सनल लाइफ पर भी उसका भारी असर देखने को मिला.
हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा की. जिन्होंने एक समय अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बना लिया था. उन्होंने 1992 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया था. लेकिन शुरुआती मैचों में वह अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 46 रन की पारी खेली. करियर ठीक-ठाक चल रहा था. उसके बाद जडेजा को 1996 के वर्ल्ड कप में भी जगह मिल गई. लेकिन वह लोगों के दिल में तब बसे जब पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जडेजा ने 25 गेंद में ताबड़तोड़ 45 रन बनाए थे. इसी पारी से उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिला दी थी.
माधुरी दीक्षित से था अफेयर
अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित के बीच रिश्ता जगजाहिर है. एक दौर था जब माधुरी बॉलीवुड में शुरुआती कदम रख रहीं थीं. हालांकि, इस रिश्ते से जडेजा की फैमिली खुश नहीं थी. इतना ही नहीं, माधुरी और अजय के फिल्मों में आने की खबरे भी सामने आ रहीं थीं. दूसरी तरफ जडेजा का प्रदर्शन गिरने लगा था. लेकिन एक दौर ऐसा आया जब इस खिलाड़ी का करियर तबाह हो गया.
मैच फिक्सिंग में लगा था बैन
अजय जडेजा के करियर में एक दौर ऐसा आया जब उनका करियर एक झटके में तबाह हो गया. दरअसल, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनी की ने मैच हारने के लिए पैसे लेने की बात स्वीकार की थी. उनकी कॉल रिकॉर्डिंग में अजय जडेजा, अजरुद्दीन सहित एक और खिलाड़ी का नाम सामने आया. जिसके बाद उन्हें 5 साल के लिए बैन कर दिया गया.
वहीं, माधुरी दीक्षित ने भी उनसे इस घटना के बाद दूरियां बना लीं थीं. इसी बीच उन्होंने एक बेली डांसर अदिती जेटली से शादी कर ली. लेकिन बैन हटने के बाद तक उनका क्रिकेट करियर खत्म हो चुका था और उन्होंने सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajay jadeja, Madhuri dixit, Team india
FIRST PUBLISHED : March 03, 2023, 19:27 IST
[ad_2]
Source link