Home Breaking News USA: ‘अमेरिका के जितने दुश्मन हुए, उनमें कम्युनिस्ट चीन सबसे मजबूत’, राष्ट्रपति पद की दावेदार हेली का बयान

USA: ‘अमेरिका के जितने दुश्मन हुए, उनमें कम्युनिस्ट चीन सबसे मजबूत’, राष्ट्रपति पद की दावेदार हेली का बयान

0
USA: ‘अमेरिका के जितने दुश्मन हुए, उनमें कम्युनिस्ट चीन सबसे मजबूत’, राष्ट्रपति पद की दावेदार हेली का बयान

[ad_1]

विस्तार

अमेरिका में रिपब्लकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली का कहना है कि अमेरिका के अभी तक जितने भी दुश्मन हुए हैं, उनमें कम्युनिस्ट चीन सबसे मजबूत और अनुशासनात्मक दुश्मन है। वॉशिंगटन में रिपलब्लिकन पार्टी के सालाना कार्यकम कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए निक्की हेली ने कहा कि ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी नागरिक आसमान की तरफ देखेंगे और उन्हें एक चीनी जासूसी गुब्बारा दिखाई देगा। यह पूरे देश के लिए शर्मनाक बात है।’ निक्की हेली ने अमेरिका की मौजूदा डेमोक्रेट सरकार की भी तीखी आलोचना की। 

‘चीन को जवाबदेह बनाने की जरूरत’

निक्की हेली ने कहा कि हमें चीन को जवाबदेह ठहराने की जरूरत है और इसकी शुरुआत कोविड से होनी चाहिए। हमें इसका भी विरोध करना चाहिए कि चीन हमारी सीमाओं से फेंटानिल भेज रहा है। बता दें कि फेंटानिल ड्रग्स में इस्तेमाल होने वाला केमिकल है। 51 वर्षीय हेली ने बीती 14 फरवरी को 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल होने का एलान किया था। एलान के बाद से ही निक्की हेली चर्चाओं में बनी हुई हैं। हालांकि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति और अपने पूर्व बॉस डोनाल्ड ट्रंप की चुनौती से पार पाना होगा। 

अमेरिका में जमीन खरीद रहीं चीनी कंपनियां

हेली ने अपनी चीन नीति पर कहा कि ‘जो बाइडेन सरकार चीन को आसानी से छोड़ रही है। चीनी कंपनियों ने 3,80,000 एकड़ से ज्यादा अमेरिकी धरती खरीदी हुई है। कुछ जमीन तो अमेरिका के मिलिट्री बेस के बिल्कुल बगल में हैं। ऐसे में हम क्या कर रहे हैं? हमें अपने दुश्मन को अपने देश में जमीन खरीदने नहीं देनी चाहिए। साथ ही हमें हर यूनिवर्सिटी को बताना होगा कि या तो वह चीन का पैसा ले सकती हैं या फिर अमेरिका का लेकिन दोनों से पैसे लें, ये नहीं होगा।’ 

जो बाइडेन सरकार पर साधा निशाना

निक्की हेली के इस भाषण की खूब तारीफ हो रही है। अपने भाषण में हेली ने डेमोक्रेट सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका को पीछे जाने से रोकने के लिए मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रही हूं। मैं चाहती हूं कि अमेरिका मजबूत और गौरवान्वित हो ना कि कमजोर।’ हेली ने कहा कि डेमोक्रेट पार्टी आज एक समाजवादी पार्टी बनकर रह गई है। बर्नी सेंडर्स और एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। बाइडेन सरकार करदाताओं के पैसों को बर्बाद कर रहे हैं। देश पर कर्ज बढ़कर 31 ट्रिलियन यूएस डॉलर हो गया है और हमें अगले 10 सालों में और 20 ट्रिलियन डॉलर कर्ज और लेंगे। समाजवाद अमेरिका को कमजोर कर रहा है। हमें ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए जो चीन को पछाड़ सके। निक्की हेली ने जब अपना भाषण समाप्त किया तो दर्शकों में से कुछ लोगों ने ट्रंप, ट्रंप के नारे भी लगाए, जिससे साफ है कि निक्की हेली को ट्रंप की चुनौती से पार पाना होगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here