Home Sports पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ 2 साल बाद भी क्यों नहीं दाखिल हुई चार्जशीट? कोर्ट ने जताई नाराज़गी

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ 2 साल बाद भी क्यों नहीं दाखिल हुई चार्जशीट? कोर्ट ने जताई नाराज़गी

0
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ 2 साल बाद भी क्यों नहीं दाखिल हुई चार्जशीट? कोर्ट ने जताई नाराज़गी

[ad_1]

रिपोर्ट- परीक्षा ठाकुर
हिसार. पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी, बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हिसार के हांसी थाना में एससी समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज है. लेकिन दो साल बाद भी चार्जशीट पेश नहीं किया गया है. ऐसे में हिसार की विशेष अदालत के न्यायाधीश विवेक सिंघल ने मुद्दे को गंभीरता से लिया है. आखिर इसमें देरी क्यों हो रही है इसको लेकर उन्होंने जवाब मांगा है.

शिकायतकर्ता रजत कल्सन की याचिका पर सुनवाई करते हुए हिसार की विशेष कोर्ट ने एसपी क्राइम, पंचकूला को आदेश जारी कर आगामी पांच मई को शपथ पत्र पेश कर अभी तक चार्जशीट दाखिल ना किए जाने के कारण स्पष्ट करने के आदेश जारी किए हैं.  इससे पहले शिकायतकर्ता अधिवक्ता रजत कल्सन ने विशेष अदालत के समक्ष दलील पेश करते हुए कहा कि तीनों सेलिब्रिटीज के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है. इसमें जांच करने के लिए अधिकतम समय सीमा दो महीने की है, लेकिन मौजूदा मुकदमों में दो साल हो गए हैं. अभी तक चार्जशीट पेश नहीं की गई.

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का दिया हवाला
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी कुछ गाइडलाइंस का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि विशेष अदालत जांच एजेंसी को दर्ज मुकदमों में ईमानदारी से जांच करने के लिए कह सकती है, अदालत जांच को मॉनिटर भी कर सकती है. यही नहीं अदालत जांच एजेंसी को मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट पेश करने तक के निर्देश दे सकती है.

जमानत पर हैं तीनों सेलिब्रिटी
बता दें कि युवराज सिंह, मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी और युविका चौधरी के खिलाफ अधिवक्ता कल्सन ने थाना शहर हांसी में एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कराए थे. जिसकी जांच पहले हांसी पुलिस ने की थी. जिसके चलते पहले मुनमुन दत्ता ने सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर को खारिज कराने के लिए याचिका दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था.  इसके बाद युवराज सिंह की भी एफआईआर खारिज करने की याचिका पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है. तीनों सेलिब्रिटी हाईकोर्ट के निर्देश पर अंतरिम जमानत पर हैं. इस मामले में हांसी पुलिस से जांच लेकर कर स्टेट क्राइम ब्रांच को दे दी गई थी जिसके बाद से तीनों मामले ठंडे बस्ते में डाले हुए हैं.

Tags: Cricketer yuvraj singh, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here