Home Sports क्या जसप्रीत बुमराह का करियर हो गया बर्बाद? विश्व कप विजेता ने कहा- उसे भूल जाओ वो अब…

क्या जसप्रीत बुमराह का करियर हो गया बर्बाद? विश्व कप विजेता ने कहा- उसे भूल जाओ वो अब…

0
क्या जसप्रीत बुमराह का करियर हो गया बर्बाद? विश्व कप विजेता ने कहा- उसे भूल जाओ वो अब…

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड चैंपियन ने बुमराह को लेकर कही बड़ी बात.
सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड जा सकते हैं जसप्रीत बुमराह.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने पिछले साल हुए एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं लिया. हाल की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया की उन्हें सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने बुमराह को लेकर बड़ी बात कही है.

स्पोर्टस तक पर बात करते हुए मदन लाल ने कहा,” वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को 3 तेज गेंदबाजो की जरूरत पड़ेगी. उमेश यादव को फाइनल में लेकर जाना चाहिए. आपको एक स्पिनर की भी जरूरत पड़ेगी. बुमराह को आप सब भूल जाओ. वह जब लौटेगा तो देखा जाएगा. इसकी गारंटी नहीं की वह कब आएंगे. उनकी चोट गंभीर है. उन्हें काफी समय लग सकता है.”

बहन की दोस्त पर आया भारतीय दिग्गज का दिल, पहली मुलाकात में ही हुआ प्यार, फिर कर ली शादी

मदन लाल ने आगे कहा, ” किसी भी प्लेयर को चोट से उबरने में 3 महीने तक का समय लगता है. बुमराह पिछले 6 महीने से नहीं खेले हैं. हार्दिक 4 महीने में लौट आए थे. लेकिन हमें अब उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. उन्हें अभी बहुत वक्त लगेगा. अगर आप पहले वाले बुमराह को देखना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.”

दिग्गज ने मैदान में कहा कुछ ऐसा, लग गया 3 मैचों का बैन, भारत ने दे दी दौरा रद्द करने की धमकी

न्यूजीलैंड जा सकते हैं बुमराह

बुमराह इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. हाल में ही एक बीसीसीआई अधिकारी द्वारा बताया गया कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है. जिसका फैसला बीसीसीआई करेगा. रिपोर्ट के अनुसार वह सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड की यात्रा कर सकते हैं.

Tags: Jasprit Bumrah, Madan Lal, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here