Home Breaking News Ladli Bahna Yojna: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ, CM शिवराज ने खुद भरा एक महिला का फॉर्म

Ladli Bahna Yojna: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ, CM शिवराज ने खुद भरा एक महिला का फॉर्म

0
Ladli Bahna Yojna: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ, CM शिवराज ने खुद भरा एक महिला का फॉर्म

[ad_1]

सीएम शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में रविवार को महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना का शुभाारंभ किया। इससे पहले सीएम मंच से उतरकर महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद सीएम ने कन्यापूजन-महिलाओं का सम्मान कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू हो रहा है। सीएम ने रिपोर्ट का बटन दबाकर लाड़ली बहना योजना और योजना के थीम सॉन्ग लांच किया। बता दें कि शिवराज सरकार प्रदेश की बहनों को लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए देगी। यह राशि हर माह की 10 तारीख को बहनों के खाते में डाली जाएगी। लाड़ली बहना योजना को लेकर सांस्कृति कार्यक्रम से बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत होने का संदेश दिया गया। सीएम ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के ब्रोशर और योजना पर आधारित लघु फिल्म का विमोचन किया। 

कमलनाथ सरकार ने हमारी योजनाएं बंद कर दी 

सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपको किसी तरह की दिक्कत न आए। इसलिए कार्यक्रम रखा गया है। देश में मां और बेटियों को हमेशा सम्मान रहा है। हमारे जितने देवता है, उनके पहले देवी का नाम लेना पड़ता है। महिलाएं कई बार भेदभाव का शिकार हो जाती है। बेटियां होने पर मां और परिवार का चेहरा उतर जाता है। यह सब देखकर बहुत पीड़ा होती  थी। बेटा और बेटी दोनों बराबर है। पहली बार मैंने कन्या विवाह योजना बनाई। सीएम ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने हमारी योजनाएं बंद कर दी थी। शादी होने के बाद पैसे नहीं दिये। इसके अलावा कई योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थी। 

सीएम ने बताया ऐसे आया आईडिया 

सीएम ने लाड़ली बहना योजना के आईडिया की जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन रातभर जागते जागत सुगह 4 बजे मैंने पत्नी को जगाया और बताया कि एक योजना मेरे मन में आई है। जैसे सावन में भाई अपनी बहन को राशि बांधता है और उपहार देता है। तो मेरे मन में आया कि तुम भी तो भाई हो। मैंने फैसला किया कि साल में एक बार नहीं हर महीने बहनों को उपहार दिया जाए। बहनों को हर महीने एक हजार रुपए दिये जाए। 

यह महिलाओं का जीवन बदलने का अभियान है

सीएम ने बताया कि जिनकी आय ढाई लाख रुपए प्रतिवर्ष यानी 20 हजार रुपए प्रतिमाह हो। 5 एकड़ से कम जमीन हो। जीप या कार ना हो। परिवार इनकम टैक्स ना देता हो। उन सब बहनों के खाते में एक हजार रुपए डाला जाएगा। यदि घर में बुजुर्ग महिला है तो उनकी वृद्धा अवस्था पेंशन को 600 से बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि इससे घर में सास-बहू का प्यार भी बढ़ेगा। जब जरूरत पड़ी तो महिलाएं पति को पैसे की मदद करस सकेगी। सीएम ने कहा कि यह योजना नहीं महिलाओं का जीवन बदलने का अभियान है। 

आय और मूलनिवासी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं 

सीएम ने कहा कि यह योजना तुम्हारे भाईया और बीजेपी की सरकार ने बनाई है। इसमें कोई मूल निवासी प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि एक बात ध्यान रखना। फॉर्म भरने के लिए कोई पैसा नहीं लगता। कई दलाल आएंगे। यह पैसे मांगेगे। तुम 181 पर शिकायत कर देना। हथकड़ी लगाकर जेल भेंज देंगे। इनको ठीक करने के लिए एक लाड़ली बहना सेना भी बनाएंगे। 

गांव और वार्ड में लगेंगे शिविर 

सीएम ने कहा कि शहर के हर वार्ड और गांव में शिविर लगेंगे। इसके लिए आपको पहले सूचना दी जाएगी। अभी हम हमारे कर्मचारी, बीजेपी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। यह आपको फॉर्म भरने में मदद करेंगे। 25 मार्च से आवेदन भरवाना शुरू होंगे। सभी के पास बैंक खाते हैं, कोई रह गई हो, तो चिंता मत करना, खाते भी खुलवा दूंगा। 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे, जरूरत पड़ी, तो इसे आगे बढ़ा दूंगा। 23 से लेकर 60 साल तक की बहनों के फॉर्म भरे जाएंगे। 10 जून को 1,000 रुपये की पहली किश्त बहनों के खाते में आ जाएगी। 

सीएम बोले- आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना का लाभ आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा। सीएम ने कहा कि मैंने सारी शराब दुकानों के अहाते बंद करने का निर्णय लिया है। अगर कोई मासूम बेटी के साथ दुराचार करेगा, तो उसे फांसी पर लटका दूंगा। मेरी बहनें इज्जत और मान-सम्मान से जियेंगी, तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सफल हो जाएगा। बहनें मेरे लिए दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती हैं। तुम्हारी जितनी तकलीफें हैं, भगवान उन्हें मुझे दे दें और तुम्हारी आंखों में कभी आंसू न आएं, मेरी ऐसी प्रार्थना भगवान से है। सभी बहनें अगर मुझ से सहमत हैं, तो संकल्प लें कि अपने भैया का साथ देंगी और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार के साथ चलेंगी!

 

1 लाख महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचीं 

जंबूरी मैदान पर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलग-अलग जिलों से करीब 1 लाख महिलाएं पहुंची है। इसमें  शौर्यादल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि सहित प्रदेशभर से एक लाख महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची हैं। 

 

सीएम ने समझाया कैसे भरना है फॉर्म

सीएम- आपका समग्र आईडी क्या है?

आवेदिका कविता- 172346550

सीएम- आपका आधार कार्ड नंबर क्या? 

कविता- ………………………………। 

सीएम- आपका नाम क्या?  

कविता मस्तेरिया।

सीएम- आपके पति का नाम क्या?

कविता-  राहुल मस्तेरिया

सीएम- आपकी जन्मतिथि क्या है?

कविता- 27 अक्टूबर 1990

सीएम- आपका पता क्या?

कविता- मकान नंबर-220, रतन कॉलोनी, रसोली बेलदार, जिला भोपाल।

सीएम- पिन कोर्ड क्या? है।

कविता- 462038

सीएम- आपका मोबाइल नंबर क्या है?

सीएम- ………………………..।

सीएम- आप किस वर्ग से आती हो।

कविता- अनुसूचित जाति

सीएम- आपको घोषणा करनी है- आपकी वार्षिक क्या है?

कविता- ढाई साल से कम है।

सीएम- आपके परिवार में कोई इनकम टैक्स देता है? परिवार का मतलब पति, पत्नी और बच्चे।

कविता- नहीं।

सीएम- आपके परिवार में कोई मंडल, निकाय, बोर्ड में नौकरी तो नहीं करता?

कविता- नहीं।

सीएम- आपके नाम पर कोई चार पहिया वाहन तो नहीं है?

कविता- नहीं।

 सीएम- आपके पास पांच एकड़ से ज्यादा जमीन तो नहीं है?

कविता- नहीं।

सीएम- आपको केंद्र या राज्य सरकार से कोई दूसरी 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तो नहीं मिलती?

कविता- नहीं।

सीएम- आपके परविवार में कोई विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद तो नहीं है?

कविता- नहीं।   

सीएम बोले-फॉर्म में इतनी चीजें भरना है। इसके बाद हस्ताक्षर या अंगुठा लगाना है।

 यह महिलाएं होगी पात्र  

– विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनें होंगी पात्र

– परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो।

– लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का होगा सशक्तिकरण

– बहनों को मिलेगा आर्थिक बल, बहनें बनेंगी समृद्ध और सशक्त

– बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार कर सकेंगी बहनें

– ग्राम पंचायत, वार्ड एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगा कर भरे जाएंगे योजना के आवेदन-पत्र

यह दस्तावेज जरूरी 

महिलाओं के पास समग्र आईडी, परिवार की समग्र आईडी और आधार कार्ड होना जरूरी है। 

 

कब क्या होगा

– 5 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत

– 30 अप्रैल 2023 तक कर सकेंगे योजना के लिए आवेदन

– 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी।

– 10 जून 2023 से योजना का लाभ मिलना शुरु हो जाएगा।

–  हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में पहुंचेगी राशि

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here