Home Breaking News RCB vs DEL Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के पावरप्ले में 50 रन पूरे, मेग लैनिंग और शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी

RCB vs DEL Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के पावरप्ले में 50 रन पूरे, मेग लैनिंग और शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी

0
RCB vs DEL Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के पावरप्ले में 50 रन पूरे, मेग लैनिंग और शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी

[ad_1]

03:45 PM, 05-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर में 29/0

दिल्ली कैपिटल्स ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, कप्तान मेग लैनिंग ने 12 गेंद पर 14 रन बनाए हैं। शेफाली ने एक चौका और एक छक्का लगाया। वहीं, लैनिंग के बल्ले से तीन चौके निकले हैं।

03:38 PM, 05-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 ओवर में 17/0

दिल्ली कैपिटल्स  की पारी के दो ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। रेणुका ठाकुर ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए थे। उनके बाद मेगन शुट गेंदबाजी के लिए आईं। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने अपने हमवतन खिलाड़ी पर हमला बोल दिया। उन्होंने दूसरे ओवर में तीन चौके जड़ दिए।

03:30 PM, 05-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान मेग लैनिंग के साथ विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा क्रीज पर उतरी हैं। बेंगलौर के लिए गेंदबाजी की शुरुआत रेणुका ठाकुर ने की है।

03:13 PM, 05-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कसाट, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट, रेणुका ठाकुर सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मरिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नौरिस।

03:04 PM, 05-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीत लिया है। उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विदेशी खिलाड़ियों को टीम में रखा है। आईपीएल में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं, लेकिन महिला प्रीमियर लीग में पांच की अनुमति है। हालांकि, पांचवां विदेशी खिलाड़ी एसोसिएट देश का होगा। दिल्ली ने अमेरिका की तारा नौरिस को टीम में रखा है।

02:46 PM, 05-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच में थोड़ी देर में टॉस होगा। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर है। अब देखना है कि किसे पहली जीत मिलती है।

01:50 PM, 05-Mar-2023

RCB vs DEL Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के पावरप्ले में 50 रन पूरे, मेग लैनिंग और शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना और दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग के हाथों में है। दिल्ली की टीम भारत की युवा स्टार जेमिमा रोड्रिग्ज भी हैं। वह स्मृति मंधाना की अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। ऐसे में आज दो अच्छी दोस्तों के बीच भी मुकाबला है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here