Home Sports जहीर खान को ग्रेग चैपल ने दी थी धमकी, ‘जब तक कोच हूं, खेल नहीं पाओगे’, दिग्गज गेंदबाज ने स्वीकारा चैलेंज और फिर…

जहीर खान को ग्रेग चैपल ने दी थी धमकी, ‘जब तक कोच हूं, खेल नहीं पाओगे’, दिग्गज गेंदबाज ने स्वीकारा चैलेंज और फिर…

0
जहीर खान को ग्रेग चैपल ने दी थी धमकी, ‘जब तक कोच हूं, खेल नहीं पाओगे’, दिग्गज गेंदबाज ने स्वीकारा चैलेंज और फिर…

[ad_1]

हाइलाइट्स

जहीर खान ने 2011 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था.
इस खिलाड़ी ने लॉर्ड्स में टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.

नई दिल्ली. भारत में कई खिलाड़ी अपनी परेशानियों से लड़ते जूझते सफर में आगे बड़े. लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण हर प्लेयर के करियर में एक फेस आता है. जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है. हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड को घर में घुसकर मात दी थी.

हम बात कर रहे हैं गेंदबाजी के सचिन कहे जाने वाले जहीर खान की. उनकी आग उगलती गेंदो का सामना करना किसी भी बैटर के लिए मुश्किल था. इस गेंदबाज के करियर में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज का बड़ा हाथ है, वो कोई और नहीं बल्कि उनके पिता थे. जहीर खान ने घरेलू क्रिकेट में जमकर कहर बरपाया, उसके बाद साल 2000 में टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 3 विकेट अपने नाम किए. उसी साल टेस्ट डेब्यू में भी उन्होंने 3 विकेट झटके. लेकिन फिर 4 साल बाद आया खराब दौर.

जहीर खान हुए टीम से बाहर

साल 2000 में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई, इसमें इंजरी का भी एक बड़ा रोल था. तेज गेंदबाज श्रीसंत और आरपी सिंह के डेब्यू के बाद टीम इंडिया में वापसी करना जहीर के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा था. 1 साल बाद ग्रैड चैपल इंडियन टीम के कोच थे और उन्होंने जहीर खान को चेतावनी दे दी थी. उन्होंने इस शानदार गेंदबाज से साफ कहा कि जब तक मैं टीम इंडिया का कोच हूं तुम्हारी वापसी नहीं होगी. उसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और पहले ही मैच में 10 विकेट झटके.

फाइनल में कप्तान फ्लॉप.. फिर भी टीम बन गई चैंपियन.. 21 साल के बैटर ने ठोक डाले 357 रन

लॉर्ड्स में इंग्लैंड को किया परेशान

काउंटी क्रिकेट का फायदा जहीर को इंग्लैंड दौरे पर मिला. उन्होंने पहले ही टेस्ट से शानदार गेंदबाजी करना शुरू कर दी. भारत ने उस समय 21 साल में इंग्लैंड को उनके घर में मात दी थी. टीम इंडिया की इस जीत में जहीर खान की अहम भूमिका रही. तीन टेस्ट की सीरीज में जहीर खान ने 20.33 के औसत से 18 विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. उसके बाद 2011 के वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 9 मैच में 21 विकेट झटके थे. जिसके बाद एमएस धोनी ने उन्हें गेंदबाजी का सचिन कह दिया था.

Tags: Ms dhoni, Sachin tendulkar, Team india, World Cup 2011, Zaheer Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here