Home Breaking News Meghalaya: मेघालय में छटे संकट के बादल, एनपीपी को मिला यूडीपी-पीडीएफ का साथ

Meghalaya: मेघालय में छटे संकट के बादल, एनपीपी को मिला यूडीपी-पीडीएफ का साथ

0
Meghalaya: मेघालय में छटे संकट के बादल, एनपीपी को मिला यूडीपी-पीडीएफ का साथ

[ad_1]

यूडीपी और पीडीएफ के सदस्यों के साथ कॉरनाड संगमा।

यूडीपी और पीडीएफ के सदस्यों के साथ कॉरनाड संगमा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय में नई सरकार के गठन से पहले छाए संकट के बादल रविवार देर शाम छट गए। मेघालय में एनडीए की सरकार का रास्ता लगभग स्पष्ट हो गया है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपीके अध्यक्ष कॉरनाड संगमा को मेघालय के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के ठीक 36 घंटे पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपीके क्षेत्रीय दलों ने एनपीपी को समर्थन दे दिया।

संगमा ने यूडीपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफके सदस्यों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि की। एनपीपी- भाजपा गठबंधन समर्थक विधायकों की संख्या अब 45 हो गई है। मेघालय में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को न्यूनतम 31 विधायकों की जरूरत है।

संगमा ने ट्विटर पर कहा कि सरकार बनाने के लिए एनपीपी में शामिल होने को आगे आने के लिए यूडीपी और पीडीएफ को धन्यवाद। मेघालय और इसके लोगों की सेवा करने के लिए क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का मजबूत समर्थन हमें और मजबूत करेगा। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here