Home Sports युवराज सिंह ने आउट होने पर पटका बल्ला, सचिन तेंदुलकर ने लगाई ऐसी क्लास, हुए शर्मिंदा, जीवनभर नहीं दोहराई गलती

युवराज सिंह ने आउट होने पर पटका बल्ला, सचिन तेंदुलकर ने लगाई ऐसी क्लास, हुए शर्मिंदा, जीवनभर नहीं दोहराई गलती

0
युवराज सिंह ने आउट होने पर पटका बल्ला, सचिन तेंदुलकर ने लगाई ऐसी क्लास, हुए शर्मिंदा, जीवनभर नहीं दोहराई गलती

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जिनको भगवान का दर्जा हासिल है. दो दशक से भी ज्यादा इस धुरंधर ने वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया. सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले जहां पहुंचना नामुमकिन जैसा लगता है. मास्टर ब्लास्टर ने क्रिकेट की पूजा की और अपने साथ खेलने वाले सभी जूनियर को भी ऐसी ही शिक्षा दी. टीम इंडिया में सिक्सर किंग से जाने जाने वाले युवराज सिंह को एक बार बल्ला पटकने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद उनकी आंखे खुल गई.

सचिन तेंदुलकर की टीम इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में क्रिकेट खेलने और पसंद करने वाले बहुत सम्मान करते हैं. ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है और उस दिग्गज ने सचिन तेंदुलकर को अपनी बल्लेबाजी शैली के करीब बताया था. भारत के महान बल्लेबाज ने क्रिकेट की पूजा की और आज भी अपने बल्ले के साथ पूरी किट को सम्मान से रखते हैं. मास्टर ब्लास्टर के साथ जुड़े एक किस्से का जिक्र युवराज सिंह ने किया था और बताया कि उनकी एक बात ने कैसे पूरी जिंदगी बदल दी.

युवराज ने कभी नहीं फेंका बल्ला

एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह के पूछा गया कि जब आउट होते थे तो काफी गुस्सा आता होगा, ऐसे में क्या वो बल्ला पटकते थे. इस पर युवराज सिंह ने जवाब दिया हां, मैं पहले आउट होने के बाद कई बार गुस्से में बल्ला पटका करता था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आउट होने पर मैंने बल्ला फेंक दिया था, सचिन तेंदुलकर ने मुझे ऐसा कर देख लिया. उन्होंने मुझे आकर एक बात कही, ये जो बल्ला है ना इससे घर में खाना आता है तो आज के बाद इसे कभी मत फेंकना. मैंने उस दिन के बाद से कभी भी बल्ला नहीं फेंका.

Tags: Sachin tendulkar, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here