[ad_1]
India vs Australia, 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज की कमी खल रही है. टीम इंडिया के लिए फिलहाल इस चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में केएस भरत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं, लेकिन वह बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में ही फिसड्डी साबित हुए हैं. केएस भरत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर, दिल्ली और इंदौर में खेले गए 3 टेस्ट मैचों में बल्ले से फ्लॉप साबित हुए हैं. नागपुर, दिल्ली और इंदौर टेस्ट मैच की टर्निंग पिचों पर केएस भरत विकेटकीपिंग के दौरान भी जूझते हुए नजर आए हैं. केएस भरत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर, दिल्ली और इंदौर टेस्ट मैचों में बल्ले से 8, 6, 23(नाबाद), 17 और 3 रनों के स्कोर ही बना पाए हैं, लेकिन टीम इंडिया को केएस भरत से भी बेहतरीन विकेटकीपर की जरूरत थी.
[ad_2]
Source link