Home Breaking News केजरीवाल का आह्वान: होली के दिन मैं पूरा समय करूंगा ध्यान, अगर आपको लगता है पीएम ठीक नहीं कर रहे तो आप भी करें

केजरीवाल का आह्वान: होली के दिन मैं पूरा समय करूंगा ध्यान, अगर आपको लगता है पीएम ठीक नहीं कर रहे तो आप भी करें

0
केजरीवाल का आह्वान: होली के दिन मैं पूरा समय करूंगा ध्यान, अगर आपको लगता है पीएम ठीक नहीं कर रहे तो आप भी करें

[ad_1]

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्लीवालों से होली के दिन ध्यान करने का आह्वान किया। दरअसल उनका कहना है कि वह भी होली के दिन वह पूरे दिन ध्यान करेंगे, उसके लिए प्रार्थना करेंगे।

केजरीवाल का कहना है कि वह देश के हालात को देखकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि जिस देश के प्रधानमंत्री गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और लोगों को अच्छे अस्पताल व मुफ्त इलाज करवाने वालों को जेल में डालते हैं और करोड़ों का घोटाला करने वाले को गले लगाते हैं उस देश के हालात ठीक नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि मैं होली वाले दिन पूरा समय देश के लिए ध्यान करूंगा, प्रार्थना करूंगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें भी लगता है कि देश के प्रधानमंत्री ठीक नहीं कर रहे हैं तो जनता भी उनके साथ होली वाले दिन थोड़ा समय निकालकर पूजा करे, ध्यान करे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 सालों बाद कोई ऐसा व्यक्ति आया जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट  कर दी और गरीबों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी उसे जेल भेज दिया गया। वह हैं मनीष सिसोदिया। वहीं आजादी के 75 साल बाद एक शख्स ने लोगों मुफ्त इलाज मुहैया कराया, घर-घर तक अच्छा इलाज पहुंचाया, सरकारी स्कूलों को बेहतर किया उसे प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। वो हैं सत्येंद्र जैन। वहीं एक शख्स जिसने देश को लूटा उसे प्रधानमंत्री ने गले लगा लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here