[ad_1]
IND vs AUS, 4th Test: भारत को अगर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनानी है तो उसके बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. भारत मौजूदा सीरीज में अभी 2-1 से आगे चल रहा है और उसके लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए समीकरण बेहद सरल हैं. उसे इस सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करनी होगी ताकि वह श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे के परिणाम पर निर्भर नहीं रहे.
[ad_2]
Source link