Home Breaking News Satish Kaushik: अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

Satish Kaushik: अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

0
Satish Kaushik: अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

[ad_1]

Satish Kaushik

Satish Kaushik
– फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति! 

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से की थी। उन्होंने अब तक करीब 100 फिल्मों में काम किया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here