[ad_1]
IND vs AUS, 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के टिकट के लिए आज से अहमदाबाद में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा. इस ‘करो या मरो’ के मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से आज एक फ्लॉप खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत का टीम इंडिया से पत्ता कट सकता है. अहमदाबाद में आज से शुरू होने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को ड्रॉप कर ईशान किशन को मौका दे सकते हैं. ईशान किशन जब बल्लेबाजी करते हैं, तो लगता है मानों वह तलवार की तरह बल्ला चला रहे हैं. ईशान किशन पल भर में मैच पलटने में माहिर हैं. ईशान किशन टीम इंडिया को विकेटकीपिंग का भी ऑप्शन देते हैं. ईशान किशन तूफानी बैटिंग में माहिर हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देते हैं.
[ad_2]
Source link