Home Sports IND vs AUS: PM मोदी की क्रिकेट डिप्‍लोमेसी, ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ देख रहे टेस्‍ट मैच

IND vs AUS: PM मोदी की क्रिकेट डिप्‍लोमेसी, ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ देख रहे टेस्‍ट मैच

0
IND vs AUS: PM मोदी की क्रिकेट डिप्‍लोमेसी, ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ देख रहे टेस्‍ट मैच

[ad_1]

India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच देखने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज स्टेडियम में हैं. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं, स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम है. खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी दोनों साथ साथ मैच का लुत्फ़ उठाएंगे. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ घेंटे तक स्टेडियम रहेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात भी करेंगे. दोनों देशों की प्रधानमंत्रियों के एक साथ मैच देखने को लेकर टीम के कैप्टन रोहित शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘उनका फोकस प्रदर्शन पर है. दोनों देशों के प्रधानमंत्री आ रहे हैं. यह रोमांचक होगा, लेकिन खिलाड़ियों का फोकस खेल पर रहेगा. हम इस टेस्ट को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.’ अहमदाबाद में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और भारत की टीम को गेंदबाजी सौंपी है. रोहित शर्मा ने बड़े फैसले लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारी है. आइए एक नजर डालते हैं कि कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में क्या प्लेइंग इलेवन उतारी है.


लाइव टीवी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here