Home Sports अचानक कुत्ते की तरह भौंकने लगा पाकिस्तानी बल्लेबाज, विकेटकीपर और गेंदबाज हैरान, अंपायर ने पास जाकर पूछा तो…

अचानक कुत्ते की तरह भौंकने लगा पाकिस्तानी बल्लेबाज, विकेटकीपर और गेंदबाज हैरान, अंपायर ने पास जाकर पूछा तो…

0
अचानक कुत्ते की तरह भौंकने लगा पाकिस्तानी बल्लेबाज, विकेटकीपर और गेंदबाज हैरान, अंपायर ने पास जाकर पूछा तो…

[ad_1]

हाइलाइट्स

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सुनाया खास किस्सा
पाकिस्तानी बैटर ने अचानक कर दिया था भौंकना शुरू

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हमेशा से ही मैदान पर कुछ ना कुछ करके चर्चा में आते रहे हैं. आज भले ही टीम में कोई ऐसा खिलाड़ी नजर नहीं आता जो अक्सर विवाद पैदा करे लेकिन पहले की टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हुआ करते थे. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर के मैदान पर किए गए कारनामों के किस्से बेहद मशहूर हैं. भारत के साथ खेले गए एक मुकाबले में पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया था जिसे सुनकर अपने आप हंसी छूट जाए.

भारत और पकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक रहा है. मैदान पर दोनों टीम के खिलाड़ी जीत हासिल करने के लिए जी जान लगा देते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के पास पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों में खेलने का काफी अनुभव है. जितने ज्यादा मुकाबले उतने ही ज्यादा मजेदार किस्से. गावस्कर ने एक शो के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मिंयादाद का किस्सा सुनाया था जब वो मैदान पर कुत्ते की तरह से भौंकने लगे थे.

पाकिस्तानी बल्लेबाज अचानक भौंकने लगा

गावस्कर ने बताया, भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था. ये कोई चैरेटी मैच नहीं था बल्कि टेस्ट मैच हो रहा था. जावेद मियांदाद बल्लेबाजी के दौरान गेंद रोकते और आगे जाकर करते भौं- भौं, इस पर टीम के विकेटकीपर ने पूछा भाई ये क्या हो रहा है. गावस्कर ने कहा जावेद ने शुरू किया है और वही इसे खत्म करने वाले हैं.

अंपायर भी जावेद मिंयादाद के गेंद रोकने के बाद भौ-भौ करने की वजह से परेशान हो गए थे. ओवर खत्म होने के बाद गेंदबाज को अंपायर ने उनकी कैप दी और जावेद के पास जाकर पूछा- क्या हो रहा है ये. आखिर भौ-भौ क्यों कर रहे हैं. जावेद ने इस पर जवाब दिया अरे भौ-भौ नहीं करूं तो क्या करूं. कुत्ते की तरह से मेरे पैर के पास गेंद डाल डाल कर मुझे बांध कर रखा है. दूसरी तरफ गेंदबाज डालने के लिए बोलिए ना.

Tags: India Vs Pakistan, Javed Miandad, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here