Home Breaking News चीन से आया COVID19!: राज से जल्द उठ सकता है पर्दा, गोपनीय जानकारी सार्वजनिक कराने के लिए US में विधेयक पास

चीन से आया COVID19!: राज से जल्द उठ सकता है पर्दा, गोपनीय जानकारी सार्वजनिक कराने के लिए US में विधेयक पास

0
चीन से आया COVID19!: राज से जल्द उठ सकता है पर्दा, गोपनीय जानकारी सार्वजनिक कराने के लिए US में विधेयक पास

[ad_1]

चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से कोरोना का प्रसार होने का शक।

चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से कोरोना का प्रसार होने का शक।
– फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी संसद में शुक्रवार को एक जबरदस्त नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) में एक विधेयक पास हुआ है, जिसमें मांग की गई है कि चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी कोरोनावायरस की उत्पत्ति के बीच जो भी संबंध हों, उनसे जुड़ी गोपनीय जानकारी सार्वजनिक की जाए। 

चौंकाने वाली बात यह है कि अमेरिकी संसद में इस विधेयक को लेकर सत्तासीन डेमोक्रेट पार्टी और विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के सांसद एक साथ दिखे और प्रस्ताव एकमत से पारित हो गया। सांसदों की मांग है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस महामारी को लेकर जो भी जानकारी जुटाई है, उसे राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से सार्वजनिक कर दिया जाए। अब यह विधेयक अमेरिकी राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, जो यह तय करेंगे कि खुफिया एजेंसियों द्वारा इस मामले पर जुटाई गई जानकारी को रिलीज किया जाना है या नहीं।

सीनेट भी पारित कर चुका है प्रस्ताव

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ही अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने भी एकमत से ऐसा ही एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें मांग की गई थी कि अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया सेवा के निदेशक एवरिल हेन्स कोविड की उत्पत्ति और चीन के कनेक्शन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करें। 

सबसे पहले चीन के वुहान में ही फैला था कोरोना

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के शुरुआती मामले चीन के वुहान में ही 2019 में दर्ज किए गए थे। हालांकि, चीन ने शुरुआत से ही इससे जुड़ी जानकारियां बाकी देशों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से छिपाए रखीं। अब तक यह साफ नहीं है कि चीन में यह वायरस अस्तित्व में कैसे आया और इसका प्रसार कैसे शुरू हुआ। वैज्ञानिक भी कोरोनावायरस के फैलाव पर कई थ्योरी दे चुके हैं, हालांकि जहां पहले इसके जानवरों से लोगों में आने की बात कही जा रही थी। 

अमेरिकी खुफिया एजेंसी कर चुकी हैं वुहान लैब लीक की बात

हालांकि, कुछ दिन पहले अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट में यह भी अंदेशा जताया गया है कि कोरोनावायरस चीन के वुहान की एक लैब से निकला है। इस रिपोर्ट में मंत्रालय ने कम आत्मविश्वास जताया, हालांकि यह पहली बार था जब अमेरिकी सरकार के किसी संस्थान ने चीन की लैब से कोरोना निकलने की संभावना जताई हो। इसके बाद अमेरिका की घरेलू एजेंसी एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर व्रे ने भी कहा था कि उनकी जांच में यही पाया गया कि यह वायरस वुहान में लैब में हुई घटना से निकला है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here