Home Breaking News Satish Kaushik Death: पूछताछ में सतीश के मैनेजर का बड़ा खुलासा, कहा- खाना खाने के कुछ देर बाद आया था फोन और…

Satish Kaushik Death: पूछताछ में सतीश के मैनेजर का बड़ा खुलासा, कहा- खाना खाने के कुछ देर बाद आया था फोन और…

0
Satish Kaushik Death: पूछताछ में सतीश के मैनेजर का बड़ा खुलासा, कहा- खाना खाने के कुछ देर बाद आया था फोन और…

[ad_1]

satish kaushik file photo

satish kaushik file photo
– फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान उनके मैनेजर संतोष राय ने खुलासा किया है कि फार्म हाउस में दोपहर तीन बजे के बाद कोई पार्टी नहीं हुई थी। जश्न मनाने के बाद सतीश फार्म हाउस स्थित अपने कमरे में चले गए थे। 

इसके बाद वह 9:00 बजे डिनर के लिए आए। खाना खाने के बाद वह दोबारा अपने कमरे में चले गए। वहां आईपैड पर वह मूवी क्लिप देखने लगे। रात करीब 12 बजे उन्होंने संतोष राय को कॉल कर तबीयत खराब होने की बात बताई। सतीश का कहना था कि उनको बेचैनी होने के अलावा सीने में दर्द हो रहा है। 

संतोष आनन फानन सतीश को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत का मुख्य कारण हार्ट अटैक को बताया गया। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: आपत्तिजनक दवाइयां… शराब का सेवन, सतीश कौशिक की मौत मामले में अनसुलझे हैं ये सवाल

दक्षिण-पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार मुताबिक, सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने बताया कि आठ मार्च को सुबह करीब 10.00 बजे सतीश बिल्डर दोस्त विकास मालू के ए-5, पुष्पांजलि, बिजवासन स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here