Home Breaking News IND vs AUS Live Score: दूसरी पारी में 14 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, अश्विन को मिली सफलता

IND vs AUS Live Score: दूसरी पारी में 14 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, अश्विन को मिली सफलता

0
IND vs AUS Live Score: दूसरी पारी में 14 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, अश्विन को मिली सफलता

[ad_1]

10:02 AM, 13-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 14 रन के स्कोर पर गिरा है। रविचंद्रन अश्विन ने मैथ्यू कुह्नमैन को विकेटों के सामने फंसाकर भारत को पहली सफलता दिलाई है। कुह्नमैन ने 35 गेंद में छह रन बनाए। अब ट्रेविस हेड के साथ मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन है।

09:37 AM, 13-Mar-2023

IND vs AUS 4th Test Live: श्रेयस अय्यर मैच से बाहर

श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि वह अब इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में भारत के पास चौथी पारी में एक बल्लेबाज कम होगा। हालांकि, आज मैच का आखिरी दिन है। ऐसे में भारत को ज्यादा बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं होगी। संभावना है कि दूसरी पारी में भारत को बल्लेबाजी का मौका न मिले।

09:33 AM, 13-Mar-2023

IND vs AUS 4th Test Live: पांचवें दिन का खेल शुरू

अहमदाबाद में पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। ट्रेविस हेड और मैथ्य कुह्नमैन की जोड़ी क्रीज पर है। भारत के लिए अश्विन ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। सात ओवर का खेल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के आठ रन है।

08:35 AM, 13-Mar-2023

IND vs AUS 4th Test Live: मैच में अब तक क्या हुआ

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल के 128, विराट कोहली के 186 और अक्षर पटेल के 79 रन के चलते भारत ने 571 रन का स्कोर खड़ा किया। नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर भारत को 91 रन की बढ़त मिली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन बनाए हैं। भारत के पास अभी भी 88 रन की बढ़त है।

08:33 AM, 13-Mar-2023

IND vs AUS 4th Test Live: सीरीज में अब तक क्या हुआ

भारत ने नागपुर में पहला मुकाबला पारी और 132 रन से अपने नाम किया। इसके बाद दिल्ली में भी टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार करते हुए नौ विकेट से मैच जीता। ये तीनों मैच तीन दिन के अंदर खत्म हुए। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। यह मैच ड्रॉ होने पर सीरीज भारत के ही नाम होगी।

08:24 AM, 13-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: दूसरी पारी में 14 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, अश्विन को मिली सफलता

नमस्कार, उमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज इस मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। हालांकि, सपाट पिच के चलते इस मैच का ड्रॉ होना लगभग तय हो चुका है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में 480 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त ली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन बना लिए हैं। अब मैच में एक दिन का खेल बचा है और सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया को एक दिन में आउट करना भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किल होगा। अगर भारतीय गेंदबाज ऐसा कर पाते हैं तो भारत यह मैच जीत सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here