Home Sports बाबर को भी नहीं पता हो चुकी है उनकी छुट्टी! 1 फोन कॉल ने तय किया पाकिस्‍तान का नया कप्‍तान, पेसर को मिली कमान

बाबर को भी नहीं पता हो चुकी है उनकी छुट्टी! 1 फोन कॉल ने तय किया पाकिस्‍तान का नया कप्‍तान, पेसर को मिली कमान

0
बाबर को भी नहीं पता हो चुकी है उनकी छुट्टी! 1 फोन कॉल ने तय किया पाकिस्‍तान का नया कप्‍तान, पेसर को मिली कमान

[ad_1]

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का निजाम बदलने की खबरें इन दिनों जोरों पर है. बताया जा रहा है कि बाबर आजम की कप्‍तानी से छुट्टी हो गई है और उनके स्‍थान पर युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. अफरीदी बतौर कप्‍तान पाकिस्‍तान सुपर लीग में कमाल कर रहे हैं. वो एक बार अपनी टीम को यह खिताब जिता भी चुके हैं. मौजूदा सीजन में भी उनकी टीम पीएसएल के प्‍वाइंट्स टेबल पर टॉप पर है. ऐसे में पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड शाहीन शाह अफरीदी में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का भविष्‍य देख रही है. खबरों की मानें तो एक फोन कॉल ने पाकिस्‍तान टीम की सत्‍ता परिवर्तन कर दिया.

फोन कॉल पर मिला कप्‍तानी का प्रस्‍ताव

डेली पाकिस्‍तान की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने शाहीन शाह अफरीदी को पीएसएल के बीच में ही फोन मिलाया. उन्‍हें इस दौरान पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का कप्‍तान बनने का ऑफर दिया. रिपोर्ट में बताया गया कि अफरीदी ने इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी को स्‍वीकार कर लिया है. उन्‍हें आगामी अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए यह जिम्‍मेदारी दी गई है. पीसीबी लंबे वक्‍त से बाबर आजम के कप्‍तानी के स्‍टाइल से खुश नहीं है. पाकिस्‍तान को अपने घर पर बीते साल ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड से टेस्‍ट सीरीज गंवानी पड़ी थी.

अपनी ही गलती से डबल सेंचुरी से चूके विराट! साथी बैटर के लिए पैदा कर देते हैं मुश्किलें, भुगतना पड़ा खामियाजा

1 तारीख, 2 अलग मैदान…भाइयों की जोड़ी ने खोल दिए विरोधियों के धागे, जबड़े से छीनी जीत, आपको याद हैं वो मैच?

बाबर से नहीं की गई बात

पीएसएल के दौरान बाबर आजम से इस संबंध में बातचीत की गई. उन्‍होंने सीधे तौर पर इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. बाबर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “मुझे शाहीन अफरीदी को कप्‍तान बनाए जाने से कोई आपत्ति नहीं है. पीसीबी को उन्‍हें इस बारे में पहले जानकारी देनी चाहिए थी.” बताया जा रहा है कि अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज के दौरान बाबर को आराम दिया जा सकता है. पीछे से शाहीन को टीम की कमान सौंपी जाएगी.

पाकिस्‍तान की टीम भले ही टी20 विश्‍व कप 2022 में फाइनल तक पहुंचने में सफल रही हो लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा है. बाबर आजम लंबे वक्‍त से सवालों के घेरे में थे। यही वजह है कि उनपर यह गाज गिरी है.

Tags: Babar Azam, Pakistan Cricket Board, Shaheen Afridi, Shaheen Shah Afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here