[ad_1]

lic new
– फोटो : istock
विस्तार
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को 13 मार्च 2023 से निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तबलेश पांडे और एम जगन्नाथ की नियुक्ति की घोषणा की है। इस सप्ताह निगम से सेवानिवृत्त होने वाले दो प्रबंध निदेशक राज कुमार और बीसी पटनायक हैं। एलआईसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ”एम जगन्नाथ ने 13 मार्च 2023 को निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है। वहीं तबलेश पांडेय की नियुक्ति एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी।
[ad_2]
Source link