[ad_1]
IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 मार्च को खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज में सेलेक्टर्स ने एक खिलाड़ी को नहीं चुनकर सबसे बड़ी गलती कर दी है. सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को वनडे खेलने के लायक भी नहीं समझा, जबकि ये क्रिकेटर अकेले दम पर मैच का रुख पलटने में माहिर है. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बेहद विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर है और मौजूदा समय में भारत का सबसे खतरनाक बल्लेबाज भी है, लेकिन इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं दिया. जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में सेलेक्टर्स ने पृथ्वी शॉ को मौका देकर क्रिकेट जगत में उठ रहे सवालों को शांत करने का काम तो किया, लेकिन उस सीरीज में इस विस्फोटक बल्लेबाज को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया था.
[ad_2]
Source link