[ad_1]

महाराष्ट्र के नेता विपक्ष अजित पवार
– फोटो : एएनआई
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष अजित पवार ने बुधवार को सदन से मंत्रियों के गायब रहने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए गए थे लेकिन मंत्रियों की गैरमौजूदगी के चलते आठ में से सात ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रद्द करने पड़े। अजित पवार की नाराजगी पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने माफी मांगी और आगे से मंत्रियों के मौजूद रहने की बात कही।
अजित पवार बोले- यह बेशर्मी की हद
बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में आठ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए गए थे लेकिन जिन विभागों से संबंधित ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए गए थे, उनसे संबंधित मंत्री विधानसभा की कार्रवाई में शामिल ही नहीं थे। इस पर नेता विपक्ष अजित पवार नाराज हो गए। उन्होंने बिफरते हुए कहा कि यह बेशर्मी की हद है। मंत्री विधायी कामों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह मंत्री तो बनना चाहते हैं लेकिन अपने विभागों से संबंधित काम को लेकर गंभीर नहीं हैं। संसदीय कार्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल भी सदन में मौजूद नहीं थे। इस पर भी अजित पवार ने नाराजगी जाहिर की। मंत्रियों की गैरमौजूदगी के चलते आठ में से सात ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रद्द हो गए।
ये भी पढ़ें- Maharashtra: ‘अजित पवार के भाजपा के साथ जाने का एक फायदा हुआ’, शरद पवार ने अब किया खुलासा
[ad_2]
Source link