Home Breaking News Delhi Liquor Scam: आज फिर ईडी के समक्ष पेश होंगी कविता, पिछली बार नौ घंटे तक चली थी पूछताछ

Delhi Liquor Scam: आज फिर ईडी के समक्ष पेश होंगी कविता, पिछली बार नौ घंटे तक चली थी पूछताछ

0
Delhi Liquor Scam: आज फिर ईडी के समक्ष पेश होंगी कविता, पिछली बार नौ घंटे तक चली थी पूछताछ

[ad_1]

के. कविता

के. कविता
– फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता आज फिर ईडी के समक्ष पेश होंगी। इससे पहले बीते शनिवार को ईडी ने कविता से पूछताछ की थी।

तब ईडी ने कहा था कि करीब नौ घंटे तक चली इस पूछताछ के दौरान कविता ईडी के ज्यादातर सवालों का जवाब देने से कतराती रहीं। पूछताछ का सिलसिला सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ, जो रात करीब आठ बजे तक चलता रहा। ईडी अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 16 मार्च को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

वहीं, इस मामले में कविता को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली नहीं है। अदालत ने बुधवार को कविता को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट उनकी याचिका को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया है। 24 मार्च को उनकी याचिका पर सुनवाई होगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here