Home Sports चोट खाकर भारत से लौटा, अब IPL में बन गया कप्तान, ऋषभ पंत की लेगा जगह

चोट खाकर भारत से लौटा, अब IPL में बन गया कप्तान, ऋषभ पंत की लेगा जगह

0
चोट खाकर भारत से लौटा, अब IPL में बन गया कप्तान, ऋषभ पंत की लेगा जगह

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे.
ऋषभ पंत अपनी चोटों की वजह से आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) सत्र के लिए गुरुवार, 16 मार्च, को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है. टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत कार दुर्घटना में लगी गंभीर चोट से उबर रहे हैं और वह 31 मार्च से शुरू होने वाले आगामी सत्र में टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे. इसके साथ ही भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल दिल्ली टीम के उप-कप्तान होंगे. उन्होंने पिछले सत्र में भी यह जिम्मेदारी निभाई थी. दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी का क्रिकेट निदेशक बनाने की घोषणा भी है. गांगुली इससे पहले भी 2019 सत्र के दौरान मेंटॅर की भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जारी रिलीज में डेविड वॉर्नर ने कहा, ”ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं और हम सभी को उनकी कमी खलेगी. टीम प्रबंधन ने इस जिम्मेदारी के साथ मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस भरोसे के लिए मैं उन्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं.” डेविड वॉर्नर ने आगे कहा, ”इस फ्रेंचाइजी के साथ मुझे हमेशा घर जैसा महसूस हुआ है. मैं खिलाड़ियों के प्रतिभाशाली समूह के नेतृत्व को लेकर काफी उत्साहित हूं.” ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद डेविड वॉर्नर का कप्तान बनना पहले से ही लगभग तय था. ऋषभ पंत 2021 से इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे. वह दिसंबर में दिल्ली से रुड़की जाते समय कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गये थे. इसके बाद मुंबई में उनके घुटने की सफल सर्जरी हुई.

इंटरनेशनल क्रिकेटर की पत्नी है पेशे से किसान, भगवान श्रीकृष्ण की है भक्त, खूबसूरती देख ठहर जाएं नजरें

5 भारतीय क्रिकेटरों का दिल ले उड़ी विदेशी गर्ल, पढ़ाया प्यार का पाठ, फिर बांधे 7 जन्म के बंधन

डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ मुंबई में शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हैं. वह आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने 2009 के बाद से 13 सत्र के 162 मैचों में 5881 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 42.01 और स्ट्राइक रेट 140.69 का रहा है. उन्होंने चार शतक और 55 अर्धशतक भी लगाए हैं.

डेविड वॉर्नर ने 2009 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) से ही अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी. वह 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और उनके नेतृत्व में टीम 2016 में चैम्पियन बनी थी. यह 36 साल का बल्लेबाज 2022 में फिर से दिल्ली की टीम से जुड़ा. पिछले सत्र में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने पांच अर्धशतक और 48 के औसत से 432 रन बनाये थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.52 का रहा था.

इस बीच सौरव गांगुली भी दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी से जुड़ कर रोमांचित दिखे. उन्होंने कहा, ”पिछले कुछ महीनों में महिला टीम (दिल्ली कैपिटल्स) और प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा जुड़ाव शानदार रहा है. मैं आईपीएल के आगामी सत्र का इंतजार कर रहा हूं.” उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स ने मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया था.  उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में हम सभी का समय अच्छा बीतेगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक अप्रैल को करेगी.

Tags: Axar patel, David warner, Delhi Capitals, IPL 2023, Rishabh Pant, Sourav Ganguly

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here