[ad_1]
Team India: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) भारत के लिए 92 टेस्ट मैच और 200 वनडे मैच खेले चुके हैं. इसके अलावा जहीर खान ने 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच और 100 आईपीएल मैच खेले हैं. जहीर खान ने 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट और 200 वनडे मुकाबलों में 282 विकेट लिए हैं. जहीर खान ने 17 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 17 विकेट और 100 आईपीएल मुकाबलों में 102 विकेट झटके हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का रिश्ता तब सामने आया, जब दोनों युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी पर साथ पहुंचे थे. कई IPL मैचों के दौरान भी सागरिका को जहीर को चीयर करते हुए देखा गया था.
[ad_2]
Source link