Home Breaking News Delhi Budget 2023 Live: उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान BJP विधायकों का हंगामा, विस अध्यक्ष ने कराया मार्शल आउट

Delhi Budget 2023 Live: उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान BJP विधायकों का हंगामा, विस अध्यक्ष ने कराया मार्शल आउट

0
Delhi Budget 2023 Live: उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान BJP विधायकों का हंगामा, विस अध्यक्ष ने कराया मार्शल आउट

[ad_1]

11:46 AM, 17-Mar-2023

सरकार ने हर मोर्चे पर बेहतर काम किया- एलजी

आठ सालों में सरकार ने हर मोर्चे पर बेहतर काम किया है। दिल्ली में मजबूत अर्थव्यवस्था के गुण हैं। दिल्ली का जीडीपी 4 प्रतिशत बढ़ गया है। सरकार ने दिल्लीवालों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। बुनियादी ढांचे के साथ शिक्षापूर्ण गुणवत्ता आई है। स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर हुआ है। दिल्ली का अपना बोर्ड बनाया गया है।

11:24 AM, 17-Mar-2023

उपराज्यपाल पढ़ रहे वीके सक्सेना

उपराज्यपाल वीके सक्सेना अभिभाषण पढ़ रहे हैं। इस बीच भाजपा विधायकों की ओर से हंगामा जारी रखा गया, इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सभी भाजपा विधायकों को बाहर निकाल दिया।

11:17 AM, 17-Mar-2023

केजरीवाल ने एलजी को भेंट किया बुके

अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को फुलों का बुके देकर उनका अभिवादन किया। विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल एक साथ सदन के अंदर जाते दिखाई दिए।

11:01 AM, 17-Mar-2023

Delhi Budget 2023 Live: उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान BJP विधायकों का हंगामा, विस अध्यक्ष ने कराया मार्शल आउट

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होते ही भाजपा के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। गौरतलब है कि उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने हंगामा किया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 3 विधायकों को मार्शल आउट करा दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here