Home Sports सैफ अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए गुमला की 3 खिलाड़ियों का चयन, बांग्लादेश में आयोजित होगा टूर्नामेंट

सैफ अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए गुमला की 3 खिलाड़ियों का चयन, बांग्लादेश में आयोजित होगा टूर्नामेंट

0
सैफ अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए गुमला की 3 खिलाड़ियों का चयन, बांग्लादेश में आयोजित होगा टूर्नामेंट

[ad_1]

रिपोर्ट – अनंत कुमार
गुमला. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वधान में 18 से 29 मार्च तक बांग्लादेश के ढाका में आयोजित होने वाले सैफ अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के लिए झारखंड के कुल 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. जिसमें गुमला जिला मुख्यालय स्थित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम की तीन खिलाड़ी शामिल हैं.

शिवानी टोप्पो फॉरवर्ड से खेलती हैं. जो मूलरूप से चैनपुर की रहने वाली है. सौलिना डांग मिडफील्डर की खिलाड़ी हैं जो मूलरूप से बानो व विकसित बड़ा डिफेंडर की भूमिका अदा करती है, जो मूलरूप से कोलेबिरा की रहने वाली है.

जिले के लिए गर्व की बात 
तीनों खिलाड़ी आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम गुमला में रहकर खेल के साथ-साथ तीनों खिलाड़ी संत पात्रिक उच्च विद्यालय में पढ़ाई करती है. वहीं कोच बिना केरकेट्टा ने कहा,  ‘आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम गुमला से 3 खिलाड़ियों का चयन होना हमारे जिले के लिए गर्व की बात है. हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. जिसका परिणाम है कि हमारे प्रशिक्षण केंद्र के 3 खिलाड़ियों का चयन सैफ अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियन के लिए हुआ है’.

गुमला में खुशी की लहर
इसके साथ ही तीनों छात्राओं का चयन होने पर संत पात्रिक उच्च विद्यालय में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. शिवानी के साथ पढ़ने वाले बच्चे भी शिवानी टोप्पो, विकसित बाडा व सेलिना डांग के जैसा खेलकर गुमला का नाम रोशन करना चाहते हैं.

जमकर करते हैं मेहनत
खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने बताया कि जिले के बच्चे के लिए बेहतर कर रहे हैं. यह रोजाना सुबह-शाम प्रैक्टिस करते हैं. अपनी मेहनत के बल पर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : March 19, 2023, 08:49 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here