[ad_1]
हाइलाइट्स
बेहद शरारती था टीम इंडिया का यह दिग्गज
बचपन में पैंट में चिपकाता था चुइंगम
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अपने मजाकिया और शरारती व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. इनमें युजवेंद्र चहल, क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं मैदान पर आक्रमक दिखने वाले गौतम गंभीर भी अपने बचपन के दिनों में बेहद मजाकिया थे. वह बचपन में दूसरों के पैंट में चुइंगम चिपका दिया करते थे. इसका खुलासा उन्होनें खुद एक बार इंटरव्यू में किया था.
दरअसल, गौतम गंभीर एक बार एक टीवी शो के इंटरव्यू में शामिल हुए थे. इस दौरान एंकर ने उनसे कहा कि चेहरे से तो आप बहुत भोले नजर आते हैं. लेकिन मैं सुना है कि आप बहुत शरारती हैं. इसके बाद गौतम गंभीर ने कहा, “सर देखिए बचपन में बहुत शरारती की है. ये सभी बच्चों में होता है. मैंने स्कूल में भी बहुत शरारतें की है. लेकिन अब मैं मैच्योर हो गया हूं. जितनी शरारतें पहले करता था अब उतनी नहीं करता हूं.”
पैंट में चुइंगम लगा देते थे गंभीर
इस दौरान इंटरव्यूअर ने कहा कि मैंने सुना है कि आप बच्चों में किसी के पैंट में चुइंगम लगा देते थे आप. गंभीर ने जवाब देते हुए कहा, ” मैंने हर तरीके के काम किए हैं मैंने चुइंगम किसी के ऊपर फेंके भी हैं. मैंने चुइंगम लगाई भी है. मैंने गाड़ियों के शीशे भी तोड़े हैं. घरों के भी शीशे तोड़े हैं. ये चीजें होती रहती हैं. इसमें कुछ गलत नहीं है.
गंभीर ने जिताए दो विश्व कप
गौतम गंभीर ने भारत को 2 विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में अर्धशतक जड़ा था. वही वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में उन्होंने 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. फाइनल मुकाबले में उनका यह योगदान आज भी याद किया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gautam gambhir, Team india, World Cup 2011
FIRST PUBLISHED : March 20, 2023, 07:03 IST
[ad_2]
Source link