[ad_1]
24 मार्च तक मौसम खराब
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई भागों में 24 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। 23 व 24 मार्च को कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 21 व 22 मार्च को भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
जलोड़ी जोत पर भी बर्फबारी, यातायात बंद
वहीं, आनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत पर चार इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। इससे एनएच-305 यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। खनाग पंचायत के पूर्व उप प्रधान बुद्धि सिंह राणा ने बताया कि दोपहर बाद से जलोड़ी जोत पर बर्फबारी शुरू हो गई। इससे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है।
उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तक कुल्लू के लिए वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही थी। एनएच के एसडीओ धनसिंह शर्मा ने बताया कि मौसम खुलते ही सड़क बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, मार्च के तीसरे सप्ताह में बर्फबारी होने सेब व अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक भी बताई जा रही है। तापमान गिरने से फलों की सेटिंग प्रभावित हो सकती है।
जनजातीय जिले किन्नौर में सोमवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई। मौसम में आए बदलाव से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इससे जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
किन्नौर के छितकुल, रक्षम, सुमरा, होगों चूलिंग कुन्नोचारंग, नेसंग और आरसंग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है,जबकि निचले इलाकों में मौसम खराब होने पर बारिश होती रही। उधर,परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने कहा कि सोमवार को शिमला काजा सहित जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही।
[ad_2]
Source link