Home Breaking News IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा, कुलदीप और हार्दिक को तीन-तीन विकेट

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा, कुलदीप और हार्दिक को तीन-तीन विकेट

0
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा, कुलदीप और हार्दिक को तीन-तीन विकेट

[ad_1]

05:35 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: 269 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा है। मोहम्मद सिराज ने स्टार्क को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त की। स्टार्क ने 10 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49 ओवर में ही 269 रन पर सिमट गई। चेन्नई की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान नहीं है, ऐसे में भारत के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना बहुत आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 47 रन मिशेल मार्श ने बनाए। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।

पहली पारी में क्या हुआ?

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। पावरप्ले में इन दोनों ने 61 रन जोड़े। हालांकि, हेड 33 रन बनाकर हार्दिक का शिकार बन गए। इसके बाद हार्दिक ने स्टीव स्मिथ को खाता भी नहीं खोलने दिया और मार्श को 47 के स्कोर पर आउट किया। 17 रन के अंतराल में तीन विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर आ गई और हार्दिक ने भारत की वापसी कराई।

डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की, लेकिन कुलदीप यादव ने दोनों को आउट कर मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी। मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी ने छठे विकेट के लिए 58 रन जोड़े, लेकिन अक्षर ने स्टोइनिस को 25 रन के स्कोर पर गिल के हाथों कैच कराया। इसके बाद कुलदीप ने शानदार गेंद कर कैरी को बोल्ड कर दिया। कैरी ने 38 रन बनाए। 

एबॉट ने 26, एगर ने 17 और स्टार्क-जैम्पा ने 10-10 रन का योदगान देकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 269 रन तक पहुंचाया। भारत के लिए हार्दिक और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल और सिराज को दो-दो विकेट मिले।

शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। अधिकतर बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए। स्टीव स्मिथ को छोड़ ऑस्ट्रेलिया के हर बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ छुआ, लेकिन भी अर्धशतक नहीं बना सका। दो बल्लेबाजों ने 30 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया, जबकि चार बल्लेबाजों का स्कोर 20-30 के बीच रहा। अगर इनमें से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलता तो कंगारू टीम 300 रन के करीब स्कोर बना सकती थी।

05:22 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 रन के पार

नौ विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। स्टार्क और जैम्पा क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 275 रन के करीब ले जाने की होगी।

05:16 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

247 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा है। एश्टन एगर 21 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। अब स्टार्क के साथ एडम जैम्पा क्रीज पर हैं। 46 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 249 रन है।

05:13 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

245 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा है। अक्षर पटेल ने सॉन एबॉट को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। एबॉट ने 23 गेंद में 26 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। 45 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 245 रन है।

05:08 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: एगर और एबॉट के बीच उपयोगी साझेदारी

एश्टन एगर और सॉन एबॉट के बीच आठवें विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और अच्छी गति से रन बना रहे हैं। 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 231 रन है।

04:37 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: कुलदीप ने कैरी को किया आउट

कुलदीप यादव ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने एलेक्स कैरी को 39वें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। कैरी ने 46 गेंद पर 38 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 39 ओवर में सात विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। सीन एबॉट और एश्टन एगर क्रीज पर हैं।

04:29 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: स्टोइनिस हुए आउट

मार्कस स्टोइनिस को अक्षर पटेल ने आउट कर दिया है। वह 26 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लिया। स्टोइनिस ने छठे विकेट के लिए एलेक्स कैरी के साथ 58 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट पर 196 रन हैं।

04:14 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: स्टोइनिस और कैरी ने संभाली पारी

मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी संभाली है। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 170 रन के पार जा चुका है। अब ये दोनों बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 300 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे। वहीं, टीम इंडिया इस साझेदारी को तोड़ कंगारू टीम को छोटे स्कोर पर समेटना चाहेगी।

04:01 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। एलेक्स कैरी और मार्नस स्टोइनिस की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों साझेदारी कर अपनी टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। 

03:48 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिरे

138 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कुलदीप यादव ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। लाबुशेन ने 45 गेंद में 28 रन बनाए। शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा। अब एलेक्स कैरी और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। अब तक भारत के लिए हार्दिक और कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी की है। हार्दिक पांड्या तीन और कुलदीप दो विकेट ले चुके हैं। 29 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 145 रन है।

03:33 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

125 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा है। कुलदीप यादव ने डेविड वॉर्नर को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वॉर्नर ने 31 गेंद में 23 रन बनाए। अब मार्नस लाबुशेन के साथ एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 126 रन है।

03:11 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS 3rd ODI Live: 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 101/3

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 20 ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने तीन विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 16 और मार्नश लाबुशेन आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉर्नर को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीवनदान मिला। जडेजा की गेंद पर मोहम्मद सिराज उनका कैच नहीं ले पाए।

02:49 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS 3rd ODI Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका भी हार्दिक पांड्या ने ही दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मार्श ने 47 गेंद पर 47 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। मार्श के आउट होने के बाद मार्नश लाबुशेन क्रीज पर आए हैं।

02:36 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS 3rd ODI Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका भी हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ का कैच विकेट के पीछे केएल राहुल ने लिया। वह खाता भी नहीं खोल सके। स्मिथ के बाद बल्लेबाजी के लिए डेविड वॉर्नर आए हैं।

02:28 PM, 22-Mar-2023

IND vs AUS 3rd ODI Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

भारत को पहली सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। हेड 31 गेंद पर 33 रन बनाकर कुलदीप यादव को कैच थमा बैठे। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 40 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ को अभी अपना खाता खोलना है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here